Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

2:30 बजे की बड़ी खबरें

By Subhash Chand
November 4, 2026 4 Min Read
0

➡️लखनऊ: क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से बड़ी राहत मिली, झांसा देकर यौन संबंध बनाने का मामला, कोर्ट द्वारा आरोप वाली FIR में गिरफ्तारी पर रोक, कैफ द्वारा FIR को चुनौती देते हुए याचिका दी थी

➡️लखनऊ: पटाखा बिक्री के लिए 1201 अस्थायी दुकानें प्रस्तावित, सभी जोन में मानकों पर ही लाइसेंस, लिस्ट जारी, 100 मीटर में आतिशबाजी वर्जित का बोर्ड जरूरी, 200 लीटर पानी का ड्रम, 2 लाल बाल्टी जरूरी, बालू, फावड़ा, अग्निशामक यंत्र, धूम्रपान निषेध होगा, उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त और विधिक कार्रवाई

➡️लखनऊ: घर में फांसी लगाकर महिला का सुसाइड, 23 वर्षीय पूजा गौतम ने की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, आजमगढ़ निवासी प्रदीप से हुआ था विवाह, थाना बाजारखाला के तिकुनिया का मामला

➡️लखनऊ: मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, इंदिरानगर क्षेत्र के फरीदी नगर की घटना

➡️लखनऊ: सड़क पर महिला-पुरुष का हाईवोल्टेज ड्रामा, नो पार्किंग से बाइक उठाने पर किया ड्रामा, मौके पर पुलिस ने मामला शांत कराया, हजरतगंज क्षेत्र का है पूरा मामला

➡️प्रयागराज: गवर्नर आनंदीबेन पटेल का दो दिवसीय दौरा, आज सुबह 9.30 बजे प्रयागराज आएंगी गवर्नर, प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह रज्जू भैय्या विवि जाएंगी, पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में शिरकत करेंगी, विवि के नए भवनों, कक्षों का लोकार्पण करेंगी, 5 नवंबर को राजकीय बालिका गृह (पॉक्सो) जाएंगी, UP राजर्षि टण्डन ओपेन यूनिवर्सिटी भी जाएंगी, दोपहर 2.55 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगी

➡️गोरखपुर: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा आज, आज से 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे नितिन नवीन, मिशन 2027 को लेकर पार्टी नेताओं को देंगे मंत्र, पूर्वांचल की राजनीतिक नब्ज टटोलेंगे नितिन नवीन, सुबह 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे नितिन नवीन, CM योगी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा, एमपी इंटर कॉलेज से पटेल चौक तक निकलेगी पदयात्रा, पदयात्रा में विधायक, सांसद और मंत्री होंगे शामिल, एनेक्सी भवन में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे, जनप्रतिनिधियों से भी लेंगे फीडबैक नितिन नवीन, संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे, पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे, शाम को प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक, CM योगी और दोनों डिप्टी CM भी रहेंगे मौजूद, अगले दिन गोरखनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

➡️प्रयागराज: बीजेपी आज लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकालेगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नेतृत्व, दोपहर 12 बजे निकलेगी बीजेपी की पदयात्रा

➡️फर्रुखाबाद: आगामी त्योहार को लेकर पुलिस का पैदल मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पैदल मार्च, फतेहगढ़ क्षेत्र में पुलिस बल संग ASP का मार्च

➡️कानपुर: जौनपुर में पकड़े गए अवैध हथियार गैंग मामला, असलहा दुकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 गन हाउसों के रिकॉर्ड खंगालने पर खुलासा, 12 लाख से अधिक कारतूसों की बिक्री का खुलासा, मेस्टन रोड स्थित ‘हैरिश गन हाउस’ का नाम, पुलिस द्वारा खरीदने वाले लोगों का भौतिक सत्यापन, मूलगंज थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड का मामला

➡️कन्नौज: दामाद ने छीना ट्रैक्टर, मां-बेटी गंगा में कूदी, स्थानीय गोताखोर बिना देरी के नदी में कूदे, पुलिस की सक्रियता से बची दोनों की जान, 50 वर्षीय नीतू देवी ने 22 वर्षीय बेटी बची, पुलिस से ट्रैक्टर वापस दिलाने की गुहार, सौरिख थाना क्षेत्र के रौसेन का मामला

➡️अमरोहा: सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार प्रशांत और राजीव की मौत, सूचना पर सीओ सहित पुलिस बल पहुंचा, परिजनों की आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग, थाना अमरोहा नगर क्षेत्र के निवासी थे दोनों

➡️महोबा: बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर, कोतवाली के कुम्हरोड़ा गांव का मामला

➡️अम्बेडकरनगर: अम्बेडकरनगर जिले में अजब गजब मामला, दो साल पहले मरे व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बनाया बलवा, आगजनी का आरोपी, महेश कुमार निषाद की दो साल पहले मौत, पंद्रह दिन पहले भीटी थाने में केस दर्ज हुआ, पुलिस द्वारा 22 नामजद, 20 अज्ञात दोषी, भीटी थाना क्षेत्र के बनखोदवा का मामला

➡️फर्रुखाबाद: अज्ञात वाहन ने होमगार्ड को कुचला, गंभीर घायल होमगार्ड हायर सेंटर रेफर, कादरीगेट क्षेत्र के अमेठी कोहना की घटना

➡️अलीगढ़: मंदिर में आपत्तिजनक चीज ले जाने की पुष्टि, युवक अनवारुद्दीन लेकर पहुंचा था मांस, पिसावा में सरकारी शिक्षक है आरोपी अनवारुद्दीन, क्वार्सी के धौर्रा माफी का निवासी है आरोपी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, लोधा इलाके में है सिद्धपीठ खेरेश्वर धाम मंदिर

➡️महोबा: दुकानदार और शराबियों के बीच मारपीट, शराब पीने से मना करने पर विवाद, मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ, कोतवाली कस्बा क्षेत्र के रोडवेज की घटना

➡️गोरखपुर: आज गोरखपुर में बीजेपी निकालेगी पदयात्रा, लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ अभियान, नितिन नवीन, CM योगी पदयात्रा में मौजूद रहेंगे, आज 11 बजे बीजेपी अध्यक्ष पहुंचेंगे एयरपोर्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम जनसभा को करेंगे संबोधित, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी जनसभा को करेंगे संबोधित, 12 बजे के बाद तीनों के नेतृत्व में शुरू होगी पदयात्रा, MP इंटर कॉलेज से सरदार पटेल की प्रतिमा तक पदयात्रा

➡️हरिद्वार: हरिद्वार-लक्सर हाईवे पर पहुंचा जंगली हाथी, विशाल टस्कर हाथी को देखकर वाहन चालक सहमे, हाथी के आने से बाइक सवार बाल-बाल बचे, राहगीरों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया

➡️हरिद्वार: गंगा में डूबने से ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की मौत, सर्च ऑपरेशन के बाद कनखल से मिला शव, सप्तऋषि क्षेत्र में परिजनों संग पहुंचा था, 31 वर्षीय NRI वास्तव मूर्ति की मौत

➡️दिल्ली: मिंटो रोड पर प्रदर्शन करने पर FIR दर्ज, दिशा ग्रुप के कुछ प्रदर्शनकारियों की कोशिश, जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी, रामलीला मैदान में रैली की अनुमति थी, जंतर-मंतर अब निर्धारित प्रदर्शनस्थल नहीं

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

।। संसार में कुछ भी नित्य नहीं है ।।

Next

🌸जय गौमाता जय श्री राम🌸एस.आर.एम. राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एव हॉस्पिटल बरेली में आयोजित पंचगव्य संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर पंचगव्य का आयुर्वेद में महत्व एवं गौमाता की उपयोगिता गौ-संवर्धन – गौ-चिकित्सा – गौ आधारित कृषि –गौ-जागरूकता पर गोप्रेमी वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर्स वैज्ञानिकों मातृशक्ति और साथियों के बीच अपने विचार साझा किए , गौसेवा गौरक्षा गोसम्मान का संकल्प दिलाया वेदों के अनुसार गौमाता का महत्व बताया और गौमाता पर समस्या और उसका समाधान बताया जिससे समाज जागरूक हो सके lगौमाता में सभी देवी देवताओं का बास है गौसेवा ही ईश्वर सेवा है , राष्ट्रसेवा है देश की रीढ़ हैं गौमाता ,सनातन की रीढ़ हैं गौमाता lजय गौमाता जय गोपाल🙏

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में विद्यार्थियों को विवरण सुधारने का मौका
  • आओ आज खेलों की दुनिया की दो महान घटनाएं, जो स्वर्णिम इतिहास बन गईं, उनकी चर्चा करते है l पहली घटना 02 दिसंबर 2022 की है स्पेन में एक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जा रहा था l
  • 🌸जय गौमाता जय श्री राम🌸एस.आर.एम. राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एव हॉस्पिटल बरेली में आयोजित पंचगव्य संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर पंचगव्य का आयुर्वेद में महत्व एवं गौमाता की उपयोगिता गौ-संवर्धन – गौ-चिकित्सा – गौ आधारित कृषि –गौ-जागरूकता पर गोप्रेमी वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर्स वैज्ञानिकों मातृशक्ति और साथियों के बीच अपने विचार साझा किए , गौसेवा गौरक्षा गोसम्मान का संकल्प दिलाया वेदों के अनुसार गौमाता का महत्व बताया और गौमाता पर समस्या और उसका समाधान बताया जिससे समाज जागरूक हो सके lगौमाता में सभी देवी देवताओं का बास है गौसेवा ही ईश्वर सेवा है , राष्ट्रसेवा है देश की रीढ़ हैं गौमाता ,सनातन की रीढ़ हैं गौमाता lजय गौमाता जय गोपाल🙏
  • 2:30 बजे की बड़ी खबरें
  • ।। संसार में कुछ भी नित्य नहीं है ।।

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme