Spread the love

जनपद बागपत में कार्यरत समस्त समाचार पत्रों/मीडिया संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि कृपया अपने-अपने समाचार पत्रों की मुद्रित प्रतियां सूचना विभाग कार्यालय, बागपत में प्रतिदिन उपलब्ध कराने का सहयोग प्रदान करें।

साथ ही, समाचार पत्र की डिजिटल प्रति (पीडीएफ प्रारूप में) भी प्रतिदिन प्रातः 07:00 बजे तक कार्यालय के सीयूजी व्हाट्सएप नंबर +91 9453005427 पर भी साझा करने का कष्ट करें, ताकि जनपद से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण समाचारों को समुचित रूप से संकलित करते हुए निरीक्षा में शामिल किया जा सके।

आप सभी का यह सहयोग जनपद स्तर पर मीडिया समन्वय तथा सूचना प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

आपके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद।

— सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×