कश्यप समाज का भरोसा रखा कायम।

दिनांक 13 जून को पुलिस प्रशासन के खिलाफ भौराकला गांव में एक पंचायत रखी गई थी जिसमें रास्ता मांगने के विवाद को लेकर कश्यप समाज के युवकों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने से आक्रोशित समाज के लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक के आश्वासन के चलते समाज के जिम्मेदार लोगों ने पुलिस प्रशासन को चार दिन का समय देकर पंचायत स्थगित की। जिसके क्रम में आज तीसरे दिन महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप व कश्यप समाज बुढ़ाना के खाप चौधरी डॉ.सोनू कश्यप पीड़ित के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक से मिले जिस पर समाज से किए वादे के अनुसार उनके द्वारा सभी तथ्यों पर जांच करते हुए गंभीर धारा हटाई। मिलने वालों में तिलकराम कश्यप,हरबीर कश्यप व फन्नु कश्यप आदि रहे।
