ट्रम्प ने हमला रोक देने का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान अपने उस डेडलाइन से ठीक डेढ़ घण्टे पहले ट्रम्प ने किया जिसमें उन्होंने ईरानी सभ्यता को बीती रात नक्शे से मिटा देने की कसम खाई थी, जैसा कि वह कई बार कसम खाते और तोड़ते रहे हैं।

उधर ईरानी सुप्रीम काउंसिल के साथ विदेश मंत्री अब्बास अघारची ने भी कहा कि 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में वार्ता होगी। वार्ता के लिए 15 दिन तय हुए।
ट्रम्प ने भी कहा कि अब बातचीत जारी रहने तक सीज फायर लागू रहेगा।
ट्रम्प ने और ईरान ने एक स्वर में इसका क्रेडिट पाकिस्तान को दिया।
फिलवक्त बात यह तय हुई कि 15 दिनों तक दोनों तरफ से हमले बंद रहेंगे। स्ट्रेट ऑफ हिर्मुज को ईरान 15 दिनों तक फ्री फ़ॉर आल कर देगा।
वार्ता
ईरान ने कहा कि वार्ता इस बात पर होगी कि ईरान पर लगी पाबंदियां खत्म हो। तेल बेचने की आज़ादी मिले। युद्ध की क्षतिपूर्ती हो।यूरेनियम संवर्धन पर रोक हटे।
भयंकर तबाही की आशंका पर विराम लगाने के सफल प्रयास के लिए अमेरिका और ईरान ने शाहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को इसका क्रेडिट दिया।
“पाकिस्तान ने 15 दिनों के लिए युद्ध रुकवा दी पापा।”