जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र अंतर्गत प्रदीप फार्म हाउस, भीकनपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्म सप्ताह के उपलक्ष्य में भाईचारा एवं समरसता समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री अनिल कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सामाजिक समरसता, समानता एवं आपसी भाईचारे के मूल्यों को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने पर विशेष जोर। बाबा साहब के विचारों को अपनाकर न्यायपूर्ण एवं समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प।
कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी हमें एक सशक्त, समतामूलक एवं न्यायपूर्ण भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। समाज में भेदभाव समाप्त कर एकजुटता एवं सौहार्द की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान।
कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनय चौधरी जी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए तथा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी के बताए मार्ग पर चलकर किसान एवं मजदूरों के हितों की रक्षा की जाएगी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में युवाओं को जोड़ने और उन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
मंडल अध्यक्ष चौधरी सरजीत सिंह जी एवं जिला अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी जी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी भाईचारा एवं समरसता अत्यंत आवश्यक है।
श्री सरदार सिंह भंडुला श्री शाहनवाज मलिक श्री पीयूष चौहान श्री राहुल बालियान श्री अमरजीत सिंह श्री रोबिन चौधरी श्री पुनीत पुरोहित श्री अमन ढिल्लों सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।