Spread the love

उप्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, उद्योग और समाज कल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव होंगे पास।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें उद्योग और समाज कल्याण समेत कई विभागों के कई दर्जन प्रस्ताव पास होने की संभावना है।

कैबिनेट में न्यायालय आदेश के अनुपालन में शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये करने का प्रस्ताव एवं अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव

पीपीपी मॉडल पर रोडवेज बस स्टेशनों के सेकेंड फेज विकास की बोली को मंजूरी संभव,

हाथरस के सिकंद्राराऊ में बस स्टेशन निर्माण हेतु भूमि नि:शुल्क हस्तांतरण प्रस्ताव,

बुलंदशहर नरौरा व बलरामपुर तुलसीपुर में बस स्टेशन/डिपो हेतु भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव,

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 2026-27 में 40 लाख छात्रों को टैबलेट देने का प्रस्ताव,

औद्योगिक निवेश नीति 2022 के तहत निवेशकों को सब्सिडी देने पर मुहर संभव,

उत्तर प्रदेश रेवन्यू कोड
2006 की धारा 80 में संशोधन अध्यादेश 2026 को मंजूरी प्रस्ताव,

विभाजन विस्थापित व CAA पात्र परिवारों को भूमिधर अधिकार देने का प्रस्ताव,

कन्नौज में गंगा नदी पर च्यवन ऋषि आश्रम के पास पुल निर्माण की मंजूरी प्रस्ताव,

कुशीनगर में नारायणी नदी भैंसहा घाट पर दीर्घ सेतु निर्माण का प्रस्ताव

सभी संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव से पूरी तैयारी से आने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×