Spread the love

लखनऊ

7.4.26

इस अवसर पर निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया—

🔹 बागपत चीनी मिल के विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण तथा पेराई क्षमता बढ़ाए जाने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।इस महत्वपूर्ण परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिससे गन्ना किसानों को शीघ्र लाभ प्राप्त होगा।

🔹 पाबला – बसा टीकरी – मीतली – फतेहपुर होते हुए अमीनगर सराय तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई: 12.430 किमी, लागत: ₹2051.05 लाख) के संबंध में जानकारी साझा की एवं इसके शीघ्र क्रियान्वयन पर चर्चा की।

🔹 मतौर–डोलचा सीमा पर हिंडन नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य की स्वीकृति हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा और अधिक सुदृढ़ होगी।

🔹 जनपद में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं की अनदेखी एवं भ्रष्टाचार की शिकायत मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन प्रदान किया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

मा0 मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन एवं सकारात्मक आश्वासन जनपद के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×