बागपत ::- जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के सिपाही सूरज प्रकाश निवासी गंगानगर जिला मेरठ ने 6.41 लाख रुपये वापस नहीं देने का आरोप लगाकर मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ के सिपाही पवन कुमार निवासी बली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ के गंगानगर निवासी सूरज प्रकाश ने बताया कि वह सीआरपीएफ में जम्मू में तैनात है। इससे पूर्व दिल्ली में तैनाती के दौरान पवन कुमार निवासी बली से मुलाकात हो गई थी, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात है। दोनों में दोस्ती होने के बाद पवन कुमार ने 6.41 लाख रुपये ले लिए, जो ऑनलाइन भेजे गए। इसके बाद रुपये वापस लेने के लिए तकादा किया तो पवन कुमार ने मना कर दिया। उसने अपनी पत्नी के साथ पवन कुमार के घर जाकर तकादा किया तो उनके साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई। सूरज प्रकाश ने ऑनलाइन भेजे गए रुपयों और व्हाट्सएप पर मिली धमकी के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को साैंप दी है। जांच अधिकारी सीमा सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।