Spread the love

लखनऊ ::- राजधानी लखनऊ में ईद के चांद की तस्दीक के लिए सुन्नी व शिया धर्म गुरुओं की ओर से बृहस्पतिवार चांद देखने का एहतमाम किया गया। इसके बाद दोनों धर्म गुरुओं ने चांद नहीं दिखाई देने की पुष्टि करने के साथ ईद का त्योहार 21 मार्च को मनाने का एलान किया। सुन्नी धर्म गुरु एवं मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि 29 रमजान-उल-मुबारक 1447 हिजरी के मुताबिक 19 मार्च को शव्वाल का चांद नजर नहीं आया। इसके चलते 20 मार्च को रमजान का 30वां रोजा रखा जाएगा और ईद-उल-फित्र 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। ऐशबाग स्थित ईदगाह में ईद-उल-फित्र की नमाज 21 मार्च को सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि 19 मार्च 2026 को ईद का चांद नजर नहीं आया है। चांद की तस्दीक न होने के कारण अब 20 मार्च को रमजान का 30वां रोजा रखा जाएगा। कमेटी के मुताबिक 21 मार्च 2026 को शव्वाल की पहली तारीख होगी और इसी दिन ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×