Spread the love

बागपत ::- फेसबुक पर प्यार होने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से इंकार कर दिया, जिस पर प्रेमिका ने बृहस्पतिवार को अपने प्रेमी के घर आकर हंगामा कर दिया। फिर भी प्रेमी और उसके परिजन नहीं माने तो प्रेमिका ने सिंघावली अहीर थाने में शिकायत कर दी। वहां पर प्रेमी ने शादी करने का वादा किया। गाजियाबाद जिले के नंदग्राम निवासी युवती ने बताया कि करीब नौ माह पहले सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और कई बार होटल में मिले। प्रेमी ने उसके साथ शादी करने की कसमे खाईं, लेकिन दो दिन पहले शादी करने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां पर प्रेमी और उसके परिवार वालों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस पर प्रेमिका ने वहां हंगामा कर दिया और फिर सिंघावली अहीर थाने पहुंचकर शिकायत कर दी। पुलिसकर्मियों ने प्रेमी को थाने बुलाकर जानकारी की। इसके बाद प्रेमी ने शादी करने का वादा किया। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बिना तहरीर दिए ही चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×