बागपत ::- शासन ने अनिल कुमार सिंह को बागपत सीडीओ बनाया है। अनिल कुमार पहले आंबेडकरनगर में ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक थे। इनको पदोन्नति होने पर संयुक्त विकास आयुक्त मुरादाबाद बनाया गया था। अब इनको बागपत सीडीओ बनाया गया है। बागपत से पिछले सप्ताह ही सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल को हटाया गया था। जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने शासन में उनके कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत की थी। इसके बाद ग्राम्य विकास निदेशालय से संबद्ध किया गया था, तभी से नए सीडीओ की तैनाती जल्द होने की बात कही जा रही थी।