
बागपत/बड़ौत/ढिकाना, 10 मार्च 2026

बिना विचारे बिना सलाह बिना देश को जानकारी में लिए नोटबंदी की जीएसटी लगाया, एसआईआर भी बिना सोचे समझे बिना तैयारी के किया।
आखिर भाजपा क्या दिखाना चाहती है देश का क्या हाल करना चाहती है आखिर वर्तमान भाजपा के मन में क्या है।

अब बताना चाहूंगा की बीएलओ संतोष निवासी ढीकाना तहसील बड़ौत थाना बड़ौत जनपद बागपत पर बीएलओ के कार्य के लिए इतने दबाव दिए कि चलते राह रोड पर भी चेन से चलने नहीं दिया। बीएलओ संतोष चलती हुई भी फोन अटेंड करना उनकी मजबूरी बन गई। बार-बार अधिकारियों के फोन आए बीएलओ के कार्य पूरे करने का दबाव बनाया गया और इसी बीच सड़क पर चलते हुए संतोष को कोई वाहन घसीट कर चला गया जिससे बीएलओ संतोष को काफी चोट आई और बेहोश होकर वहीं रोड पर गिर गई। बड़ौत के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया और उसके बावजूद भी बीएलओ का कार्य पूरा किया।
लेकिन मानवता की हदें सुपरवाइजर आदित्य ने पार कर दी। कहा कि चोट का बहाना बना रही हो काम नहीं करना चाहती हो और न जाने कितनी बातें कही होगी जिसकी शिकायत/जानकारी जिलाधिकारी जनपद बागपत, उप जिलाधिकारी तहसील बड़ौत को फोन पर दी।
आखिर अधिकारी किस हद तक देश भर के बीएलओ का शोषण कर रहे होंगे इस घटना से साफ-साफ नजर आता है बीएलओ के कितनी सारी छोटे लगी हुई है।
बीएलओ संतोष कश्यप आखिर महिला है और महिला होकर भी इतना कार्य कर रही है उसके बावजूद भी अधिकारियों के मन में महिलाओं के प्रति भी कोई मानवता नाम की चीज नहीं है। बीएलओ संतोष कश्यप अपना इलाज करा रही है।
यह जानकारी बीएलओ संतोष कश्यप के बेटे रवि कश्यप ने दी।
निवेदक
सुभाष चंद कश्यप
पूर्व सांसद प्रत्याशी बागपत लोकसभा 2014 निर्दलीय 9837749557
10 मार्च 2026




