सुरजीत कश्यप, संभल। चंदौसी के गोलघर निवासी 41 वर्षीय अनुभव अग्रवाल का शव संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम आटा के एक होटल के बंद कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
रविवार शाम होटल लेमन ट्री के एक कमरे में एसएम कॉलेज प्रबंधन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल का शव संदिग्ध हालत में मिला है। जानकारी के अनुसार कमरा अंदर से बंद था और शव बेड पर पड़ा हुआ था। कमरे में शराब के गिलास रखे हुए थे और एक गिलास में शराब भी थी। अपर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे और कमर खुलवाकर अंतर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से उंगलियों के निशान सहित कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किया।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया लेकिन पुलिस ने मामले की संदिग्धता को देखते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
चंदौसी के जवाहर रोड गोलघर निवासी अनुभव अग्रवाल 41 वर्ष एसएम कॉलेज की प्रबंध समिति के पूर्व उपाध्यक्ष थे वह शनिवार सुबह अपनी पत्नी प्रिया से मुरादाबाद जाने की बात कह कर घर से निकले थे। लेकिन वह मुरादाबाद जाने की बजाय शनिवार सुबह करीब 9 बजे होटल लेमन ट्री पहुंचे और कमरा नंबर 347 किराए पर ले लिया। रविवार दोपहर तक जब उन्होंने कमरा चेक आउट नहीं किया तो होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। स्टाफ ने कमरे के बाहर जाकर कई बार आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने होटल मालिक और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
