Spread the love
आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी अस्मिता लाल  के निर्देश के क्रम में डीप सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पर्यवेक्षण में*रमजान व आगामी होली पर्व* के उपलक्ष्य पर मिलावटी खाद्य पदार्थो  की बिक्री पर रोकथाम हेतु की जा रही प्रवर्तन कार्यवाही के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों/स्थलों का निरीक्षण करते हुए  03 नमूने संग्रहित किये गये। 

कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत् है-

  1. दूध लेकर जा रही इको वैन संख्या DL 9C AT 1019 से खेकड़ा में दूध का विधिक नमूना लिया।
  2. स्वराज डेयरी (राजा पुत्र सुनील तोमर) बामनौली ,बड़ौत से दूध का विधिक नमूना लिया गया ।
  3. कश्यप डेयरी (गौतम कुमार s/० राजेश कुमार) ग्राम-वजीदपुर, बड़ौत से दूध का विधिक नमूना संग्रहित।

 इस प्रकार उपरोक्त प्रतिष्ठानों से कुल 03 नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×