Spread the love

बागपत ::- जिलेभर में बुधवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट ली और यहां बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी दिनभर रुक-रुककर होती रही। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलीं। इससे मौसम में दोबारा से ठंडक हो गई। यहां बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का अनुमान है। पिछले कई दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा था और इससे दिन में मौसम गर्म होना शुरू हो गया था। मौसम गर्म होने के कारण लोगों ने सर्दी के कपड़े रख दिए थे। इससे फरवरी माह में मार्च जैसे मौसम का अहसास होने लगा था, मगर बुधवार सुबह को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। बुधवार सुबह हुई बूंदाबांदी ने मौसम को बदल दिया। उसके बाद दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हवा चलने से ठंडक हो गई। बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का अनुमान है और बारिश से होने से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि जिस तरह से मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बूंदाबांदी हो गई, यह गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। अचानक गर्मी बढ़ गई थी, उससे गेहूं का दाना कम मोटा होता है और पैदावार पर असर पड़ता है। वहीं बारिश होती है तो उससे सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×