Spread the love

कल 13 फरवरी को बड़ौत तहसील में आयोजित होगा विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर

बागपत, 12 फरवरी 2026। तहसील खेकड़ा परिसर में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत की ओर से विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं तथा निःशुल्क विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकिता सिंह-II ने उपस्थित लोगों को बताया कि पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी परामर्श के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर सरकारी खर्च पर अधिवक्ता भी उपलब्ध कराया जाता है। भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, मजदूरी भुगतान, महिला उत्पीड़न, पेंशन, श्रमिक पंजीकरण तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं पर मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में तहसीलदार वृतिका श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार तथा एलएडीसी सतीश कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों का चिन्हांकन कर पंजीकरण भी कराया। शिविर के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए। कल दिनांक 13 फरवरी को बड़ौत तहसील में विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर आयोजित होगा। वहीं आगामी 22 फरवरी को जनपद बागपत में आम लोगों की मदद के लिए एक बड़ा “मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर” लगाया जाएगा। यह शिविर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर (एंट्री गेट नंबर-02 के पास) में लगेगा। इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार-III करेंगे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो महात्मा ज्योतिवा फुले जयंती पर कोटि कोटि नमनदोस्तो गर्व होता है जब हम अपने महापुरुषों की जयंती मनाते है लेकिन जब आज के नेताओं की ओर देखते हैं तो लगता है जिस प्रकार से हमनें अंग्रेजों की सम्पूर्ण व्यवस्था के विरुद्ध जिस प्रकार से आंदोलन किये सत्याग्रह किये उसी प्रकार से अब देश के नेताओं के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर दें हम देश की जनता को आस्वासन देते हैं उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से जल्दी ही शुरू होगा मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन इस बार यह आंदोलन कांग्रेस के शीर्ष स्तर से नहीं निचले स्तर से शुरू होगा और इसकी शुरुआत हम ( विनोद साथी ) करेंगेदोस्तो चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में SIR के नाम पर 90 लाख से ज्यादा बोटरों के नाम काट दिए क्या एक प्रदेश में इतने अबैध बोटर हैं इतना ही नहीं लाखों बोटर फर्जी फार्म 6 भर कर बनाये जा रहे हैं प. बंगाल की मुख्यमंत्री सबूतों के साथ यह जानकारी दे रही हैं न्याय पालिका कुछ नहीं कर पा रही है क्योंकी मोदी सरकार नें कानून बना दिया है चुनाव आयोग कुछ भी करे कोई भी उसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकतादेश का बच्चा बच्चा जानता है देश की अधिकांश सम्पत्तियों को मोदीजी नें अडानी अम्बानी और अपने कारपोरेट मित्रों को बेच दिया लेकिन तमाम गुरूपों में रक्षा मंत्री के फोटो के साथ लिखा जा रहा है कि कांग्रेस सत्ता और कुर्सी की इतनी भूँखी है कि देश को बेच सकती है 2 पेनकार्ड रखने के जुर्म में रामपुर के आजम खां और उनके बेटे को 7/7 साल की सजा हुई लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा नें आसाम के मुख्यमंत्री की पत्नी प तीन तीन पासपोर्ट रखने की बात की कायदे में इसकी जांच होंनी चाहिए लेकिन आसाम पुलिस पवन खेड़ा को ही गिरफ्तार करने पहुंच गई और मुख्यमंत्री पद पर बैठा व्यक्ति कहता है कि पवन खेड़ा को पेड़ा बना दूंगादोस्तो अब तक तो कांग्रेस को मोदी सरकार के साथ BJP की प्रदेश सरकारों के खिलाफ देश में आंदोलन शुरू कर देना चाहिए लेकिन चारों तरफ खामोशी हैदोस्तो नेपाल के युवा प्रधानमंत्री को देखो उसके निर्णयों को देखो अब लगता है अपने देश के नेताओं को हटाने के लिए देश में उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से हमें ( विनोद साथी ) ही कांग्रेस का आंदोलन देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदलने के लिए शुरू करना ही होगादोस्तो देश की जनता को विस्वास दिलाते हैं कुछ ही महीनों में हम एक कार की व्यवस्था कर रहे हैं और जैसे ही एक कार की व्यवस्था हो जाएगी उस पर साउंड सिस्टम लगा कर कांग्रेस का आंदोलन शुरू कर देंगे उसके बाद गांव कसवों और शहरों में जगह जगह होंगी कांग्रेस की नुक्कड़ सभाएँतब तक प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके देश में शुरू होंने बाले इस आंदोलन की जानकारी शासन और प्रशासन को देंगेधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×