Spread the love

लखनऊ ::- उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। मंगलवार को बाराबंकी में एक सभा में सीएम योगी ने कहा, जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं वह दिन आने वाला नहीं है। बाबरी मस्जिद अब कभी भी नहीं बनने वाली है। इस पर नई दिल्ली में अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा, मेरी अपील है कि मुख्यमंत्री जी को उर्दू से दिक्कत है, तो ‘कयामत’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें। बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा सरकार रुकने वाली नहीं है। ये सरकार जितना बोलती उतना करती है। उतना ही बोलती है जितना करती है। जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे है वह दिन आने वाला नहीं है। बाबरी मस्जिद अब कभी भी नहीं बनने वाली है। हम अपनी विरासत को यूं ही मजबूत करेंगे। याद करिए 500 साल बाद अयोध्या में गौरवपूर्ण क्षण आया। कितनी सरकारें आई कितनी गईं। कितने राजा महाराजा हुए मगर अयोध्या में राम मंदिर क्यों नहीं बनवाया। राम सबके है। कुछ लोग ऐसे हैं जो अवसरवादी रवैया अपनाकर संकट में राम को याद करते हैं। बाकी राम को विस्मित कर देते हैं इसलिए अब भगवान राम उनको भूल चुके हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि कयामत के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। कानून मानोगे तो फायदे में रहोगे। नहीं तो आगे का रास्ता सीधा जहन्नुम जाता है। कानून तोड़ने वाले जहन्नुम जाएंगे। हर भारत वासी का एक ध्येय एक भारत श्रेष्ठ भारत हो। हमारा देश वैभवशाली हो। विकसित हो।
अखिलेश यादव का पलटवार
नई दिल्ली में समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “बाबरी मस्जिद” पर दिए बयान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, BJP को जब सत्ता जाने का डर होता है तो वह कम्युनल हो जाती है। योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उर्दू के विरोध को देखते हुए ‘कयामत’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करने की भी अपील की। उन्होंने कहा, “उनसे कहो कि ‘कयामत’ जैसे उर्दू शब्दों का इस्तेमाल न करें। एक CM जो उर्दू के खिलाफ था, अब ‘कयामत’ जैसे शब्द बोल रहा है। कुछ और शब्दों का इस्तेमाल करें। जितना ज्यादा डर, वे उतने ही ज्यादा कम्युनल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो वास्तव में ईरान नें अमेरिका इजराइल जैसे देशों को एक साथ पराजित करके दुनिया को बताया अगर आप देश के युवाओं को अच्छी शिक्षा और विज्ञान देते हैं तब आपका मुकाबला शायद ही कोई कर पायेगा ईरान की मिसाइलें और ड्रोन इसका सबसे अच्छा उदाहरण है लेकिन इसके लिए देश की राजनैतिक सोच को भी देखना होगादोस्तो दूसरी तरफ हम ( भारत ) हैं हमारे नेता है इनकी सोच को देखो इनके लिए युवाओं की शिक्षा से कोई मतलब नहीं है इनको केबल सत्ता चाहिए सत्ता के लिए हमारे नेता शिक्षा की जगह हिन्दू मुसलमान के नाम पर आपस में ही लड़ा रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी देश की जनता को बताते हैं की हमारा देश दुनिया का तीसरा सबसे धनवान देश है यानी ईरान से भी ज्यादा धनवान ऐसे में तो देश के योग्य युवाओं की शिक्षा को फ्री या इतनी कम फीस करनी चाहिए जिससे गरीव से गरीव छात्र उच्च शिक्षा ले सके बड़े से बड़ा साइंटिस्ट बन सकेलेकिन मोदी सरकार नें जेएनयू में PHD की 1174 सीटों को घटाकर 194 कर दिया IIT की फीस 90 हजार से बड़ा कर 2 लाख कर दी यानी 122% की बृद्धिदोस्तो हमारे ऐसे नेता सत्ता में आने के लिए चुनाव आयोग में अपनी पसंद के अधिकारीयों को नियुक्त करके अपनी विरोधी जनता के वोटों को ही बोटर लिस्ट से हटा रहे है और सत्ता में आने के लिए फर्जी वोटों को बोटर लिस्ट में शामिल कर रहे हैं अब तो ऐसे ऐसे नाम सामने आ रहे हैं हमारे संविधान के चित्रकार नंदलाल बोस के परिवार के बोट ही काट दिए और देश में कानून भी बना दिया कि चुनाव आयोग कुछ भी करले लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकती इसके कारण हमारा सुप्रीम कोर्ट भी सब कुछ चुप चाप देख रहा हैदोस्तो हमारे यह नेता हिन्दू का नाम लेकर सत्ता में आ रहे हैं इनसे जुड़े नेता गो मास के नाम पर एक समुदाय के व्यक्तियों को पीट पीट कर हत्या कर रहे हैं और इनके मुख्यमंत्री कह रहे हैं गौ मांस को घर के अंदर खाओदोस्तो आपनें ट्रम्प को इस युद्ध में देखा किस प्रकार से झूंठ बोलते हैं इस युद्ध को रुकबाने में पाकिस्तान की भूमिका थी लेकिन हमारे रक्षा मंत्री किस प्रकार से झूंठ बोल रहे हैंअब तो सत्ता समर्थक हमारे शंकराचार्य को मात्र इसलिए अतीक की तरह मारने की धमकी दे रहे हैं क्योंकी उन्होंने सत्ता में बैठे नेताओं की जी हजूरी नहीं कीदोस्तो जब देश के नेताओं की सोच ऐसी होगी तो देश को कैसे शक्तिशाली बनाया जा सकता हैऔर जब देश के नेता एप्सटीन जैसों के साथ दोस्ती करेंगे तो ट्रम्प जैसे नेताओं के समक्ष नतमस्तक ही होंगेदोस्तो अगर हमें अपने देश को ईरान जैसा सक्षम देश बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने देश के नेताओं को बदलना होगा और देश में नए नताओं को त्यार करने के लिए देश में उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होगा देश में आंदोलनइस आंदोलन की त्यारी के लिए प्रत्येक माह की 25 तारीख को होता है प्रदर्शनधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.जिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×