Spread the love

बागपत ::- मलकपुर चीनी मिल ने पहली बार किसानों से खरीदे गए गन्ने का नए सत्र में भुगतान करना शुरू कर दिया। किसानों के खाते में दो दिन का दो करोड़ रुपये भेज दिया है। साथ ही सोमवार को भी उनके खाते में भुगतान भेजा जाएगा। मलकपुर चीनी मिल ने जनवरी माह में किसानों को पिछले सत्र का बकाया चल रहा 300 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान उनके खाते में भेज दिया था। मिल प्रबंधन पर अभी तक किसानों का गन्ना बकाया भुगतान रहता था, जिससे किसानों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ता था। मिल प्रबंधन ने पहली बार किसानों का गन्ना बकाया भुगतान कर इतिहास बनाया था। अब मिल प्रबंधन ने किसानों से नए सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान करना शुरू कर दिया है। शनिवार को किसानों के खाते में दो करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं और सोमवार को भी किसानाें के खाते में भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान दो दिन में खरीदे गए गन्ने का किया गया है। मिल अध्यासी विपिन कुमार ने बताया कि किसानों का भुगतान अब लगातार किया जाएगा और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×