Spread the love

बागपत 26 जून 2026—
विकास भवन सभागार में आज उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री राम औतार सिंह, माननीय सदस्य श्री एस.पी. सिंह एवं माननीय सदस्य श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पौध भेंट कर स्वागत किया गया।


बैठक के दौरान आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने उपस्थित अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए।


बैठक में स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, भूमि स्वामित्व, भूमिहीन परिवारों की संख्या, आय के स्रोत, सरकारी सेवाओं में भागीदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व तथा विभिन्न जातियों की जनसंख्या के संबंध में जानकारी एवं सुझाव प्राप्त किए।
आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने तथा पिछड़े वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हेतु प्रभावी सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया। साथ ही स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के विचार भी सुने गए।
बैठक में प्राप्त सुझावों एवं तथ्यों का आयोग द्वारा समुचित परीक्षण कर शासन को आवश्यक संस्तुतियां प्रेषित किए जाने की बात कही गई। आयोग ने कहा कि उसका उद्देश्य पिछड़े वर्ग की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति का समग्र अध्ययन कर न्यायसंगत एवं तथ्यपरक अनुशंसाएं प्रस्तुत करना है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह परियोजना निदेशक राहुल वर्मा जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता, सहित सम्मानित सदस्य आदि उपस्थित रहे।

माननीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने ग्राम सरूरपुर में की जनसुनवाई।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×