Spread the love

मेरठ: केंद्र सरकार द्वारा बजट में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एनसीआरटीसी) के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बाद दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के विस्तार की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। इस आवंटन से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक बढ़ाने की उम्मीद है जिससे इसकी कुल लंबाई 139 किलोमीटर हो जाएगी। यह विस्तार न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा बल्कि मुजफ्फरनगर के निवासियों के लिए दिल्ली तक की आवाजाही को भी बेहद आसान कर देगा। बजट का कुछ हिस्सा मेट्रो के विस्तार के लिए भी है जिससे दिल्ली रोड से गढ़ रोड तक मेट्रो ट्रैक बिछाए जाने की भी संभावना है।

वर्तमान में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल कॉरिडोर स्वीकृत है। दिल्ली से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर के हिस्से पर नमो भारत ट्रेन पहले से संचालित है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक शेष 27 किलोमीटर के ट्रैक पर भी नमो भारत और मेट्रो ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेरठ साउथ से अशोक नगर तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय साबित हुई है और बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों को अब हर 15 मिनट में चलाया जा रहा है। मोदीपुरम तक संचालन शुरू होने पर मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

मेरठ साउथ स्टेशन से अशोक नगर तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन का उपयोग मेरठ और मुजफ्फरनगर दोनों के निवासी कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा एकत्र किए गए यात्रियों के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद सरकार ने रैपिड कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इस विस्तार के बाद मुजफ्फरनगर के निवासियों को दिल्ली तक सीधी और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद अरुण गोविल भी रैपिड का विस्तार मुजफ्फरनगर तक करने की बात कह चुके हैं।

सरकार की योजना के अनुसार मेरठ में दिल्ली रोड पर स्थित मेट्रो कॉरिडोर को गढ़ रोड से जोड़ने का निर्णय भी लिया जा चुका है। इस योजना के तहत मेट्रो ट्रैक को गढ़ रोड पर नगर निगम सीमा तक बिछाया जाएगा जिसका अंतिम स्टेशन

गोकुलधाम होगा। इधर मेरठ के स्टेशनों से मेट्रो सेवा का संचालन शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है। विशेष रूप से मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 27 किलोमीटर के कॉरिडोर पर नमो भारत और मेट्रो ट्रेनों का संचालन जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×