Spread the love

टटीरी टाउनशिप की प्रगति पर जिलाधिकारी की कड़ी नजर, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बागपत, 02 फरवरी 2026 —जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बागपत–बड़ौत–खेकड़ा विकास प्राधिकरण (बीबीकेडीए) कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं, परियोजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की जानकारी ली तथा कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता व गति लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से टटीरी टाउनशिप परियोजना से संबंधित अभिलेखों, स्वीकृत नक्शों, आवंटन प्रक्रिया, भूमि से जुड़े मामलों एवं कार्य प्रगति रिपोर्ट का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कार्यालय की आंतरिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, फाइलों के समय पर निस्तारण, डिजिटल रिकॉर्ड अद्यतन करने, कार्यालय स्वच्छता, आगंतुक व्यवस्था एवं कर्मचारियों की उपस्थिति प्रणाली को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान जनसुनवाई से जुड़े मामलों, आम नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक न होकर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए, ताकि आम जनता का विश्वास प्राधिकरण पर बना रहे।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण, ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करने, फील्ड निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनीत उपाध्याय सहित बीबीकेडीए के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×