Spread the love

बागपत, 14 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज ग्राम बिजरौल पहुंचकर अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह की समाधि स्थल पर ₹1 करोड़ 9 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया। इस हॉल का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और पाया कि लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों को शीघ्र ही इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण स्थल की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और फिनिशिंग कार्यों पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीर सेनानी थे जिन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत का बिगुल बजाया था। वे किसानों और आम जनमानस के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका यह पावन स्थल पूरे जनपद के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से क्षेत्र में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और यह स्थल राष्ट्रीय भावना व शहीदों के बलिदान की याद को सहेजने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, तहसीलदार बड़ौत श्वेताब सिंह, चौधरी यशपाल सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×