Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक- 14 .10.2025

“खाद्य सुरक्षा टीम ने 4 विधिक नमूने लिए , लगभग 160 लीटर दूध (मूल्य ₹ 9600 /-) को नष्ट कराया,

आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया, बागपत के आदेश के अनुपालन में आगामी दीपावली , गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के अवसर पर आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक- 14 .10.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)।। डी. पी.सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है …

  1. ढूंढाहेडा पुलिस चौकी बागपत पर (पिकअप गाड़ी) अफसर पुत्र मुन्तयाज, ग्राम बसौद से दूध का नमूना संग्रहित तथा अस्वस्थकर और अस्वच्छकर अवस्था में भंडारित लगभग 160 लीटर दूध (कीमत ₹ 9600/-) को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
    2.ढूंढाहेडा पुलिस चौकी बागपत पर दिल्ली जा रही गाड़ी से मावा का नमूना संग्रहित किया ,खाद्य कारोबारकर्ता – मोइन पुत्र इरशाद, ग्राम जिमाना, थाना बिनौली, बागपत।
  2. बंदा रोड काठा पर दिल्ली जा रही गाड़ी से मावा के दो नमूना संग्रहित….
    खाद्य कारोबारकर्ता – प्रमोद पुत्र सौलाल, ग्राम लोइया, सराय, थाना बुढ़ाना, मुज़फ्फरनगर एवं
    ऋषिपाल प्रधान पुत्र घीसू राम, ग्राम सठेडी, जनपद मुजफ्फरनगर।

उपरोक्त संग्रहित विधिक नमूनो को जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं, जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम ‌विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

 सहायक आयुक्त (खाद्य)-II
 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि  प्रशासन,                                                                                                    
  जनपद-बागपत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×