Spread the love

बागपत 09 जून 2026—
जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में उद्योगों एवं उद्यमियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए तथा निवेशकों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में निवेश बढ़ाना प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए बताया कि अब तक 509 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 416 आवेदन स्वीकृत तथा 21 आवेदन निरस्त किए गए हैं। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बागपत एवं बलेसर संगठन द्वारा यूपीएसआईडीए गेट पर पुलिस ड्यूटी लगाए जाने की मांग उठाई गई। इस पर वरिष्ठ प्रबंधक, यूपीएसआईडीए गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित स्थान पर हाई बैरियर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उद्यमियों ने क्षेत्र में 24 घंटे ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की भी मांग रखी।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बड़ौत एवं लघु उद्योग भारती बागपत द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आंतरिक सड़कों की समस्या उठाई गई। इस पर बताया गया कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से सराय रोड स्थित खालिद की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा तथा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों से अपनी इकाइयों में फैमिली आईडी कैंप आयोजित कराने का अनुरोध किया तथा संबंधित अधिकारियों को इसके लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम औद्योगिक इकाइयों में पहुंचकर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित करेगी।
बैठक में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए भी उद्योगों को प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी उद्योग संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने भवनों के नक्शे नियमानुसार स्वीकृत कराएं तथा अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में औपचारिकताएं पूरी न करने पर की जाने वाली कार्रवाई के लिए संबंधित इकाई स्वयं जिम्मेदार होगी।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रत्येक खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने-अपने विकास खंडों के प्रत्येक गांव में कम से कम 10 सोलर पैनल स्थापित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने यूनियन बैंक एवं केनरा बैंक द्वारा अपेक्षित गति से ऋण स्वीकृत न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित बैंकों के विरुद्ध पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले बैंक अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में कुल 661 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 154 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं तथा 85 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उद्योग, निवेश एवं रोजगार सृजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कर जनपद में औद्योगिक विकास को गति प्रदान की जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा ,डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा ,डीसी जीएसटी आरपी चौरसिया ,परियोजना अधिकारी यूपीएसआईडीसी शर्मिला पटेल सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

नेपाल के सुनसरी जिले में हुई सांप्रदायिक दंगे से मैं भी चिंतित हूँ। मैं उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर का रहने वाला हूँ जिसकी उत्तरी सीमा नेपाल से लगती है। उत्तरप्रदेश के 7 जिलों,सिद्धार्तनगर, महराजगंज, बलरामपुर,बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत की सीमाएँ नेपाल से लगती है। नेपाल के मधेश प्रांत में भारतीय मूल के लोग सैकड़ों वर्षों से रहते है जिन्हें वहाँ मधेशी कहा जाता है। उत्तरप्रदेश के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल,सिक्किम और उत्तराखंड की सीमाएँ भी नेपाल से लगती है। भारत का नेपाल से “रोटी-बेटी” का संवन्ध है। वहाँ भी वही धर्म, जाति के लोग रहते है जैसा भारत में रहते है। नेपाल एक हिंदू राष्ट्र रहा है लेकिन राजशाही के बाद आई कई सरकारें ,तुष्टिकरण की नीति पर चलकर हिंदू राष्ट्र के नाम को हटा दिया।पहले वहाँ सांप्रदायिक घटनाएं नहीं होती थी। अब भी शुरुआती दौर से बसे हिंदू-मुसलमान प्रेम से रहते है।नेपाल की अस्थिरता का लाभ उठाकर आतंकवादियों और कट्टरपंथी तत्वों ने नेपाल में अपने अड्डे बना लिए। सीमा पर मस्जिद-मदरसे “डीप-स्टेट” की मदद से भारी मात्रा में बन गए।वहाँ भारत विरोधी आतंकी संगठनों और कट्टरपंथियों के स्थाई अड्डे बन गये। पाकिस्तानी आतंकी संगठन का सरगना हाफिज सयीद तो वहाँ अपने तंज़ीम का “इंडिया कमांडर” नियुक्त करने लगा जिसका एक ही काम था, भारत में आतंकी घटनाएं करवाना और भारत को इस्लामिक इंडिया( ग़ज़वा-ए- हिन्द” में परिवर्तित करना। हाफ़िज़ का गुर्गा अबू सैफुल्ला ख़ालिद ने वर्ष 2000 में विनोद कुमार बनकर अपना अड्डा काठमांडू में बनाया और भारत के मुस्लिमों को जोड़कर वर्ष 2005 दिसंबर में बंगलौर में इंडियन साइंस कांग्रेस पर हमला करवाया जिसमें दिल्ली आईआईटी के प्रोफ़ेसर पूरी मारे गए। वर्ष 2006 में आरएसएस मुख्यालय नागपुर और 31-12-2007 की रात में रामपुर सीआरपीएफ ग्रुपसेंटर पर हमला करवाया जिसमें सीआरपीएफ के सात जवान मारे गये।मैंने ही इन मामलो की विवेचना कराई और पाकिस्तानी सैफुल्ला खालिद के बाद शबाउद्दीन निवासी मोतिहारी बिहार के इंडिया कमांडर को गिरफ्तार करवाया जो उन घटनावों में शामिल था और सैफुल्ला के बाद लश्कर का “इंडिया कमांडर” बना।पाकिस्तानी मोहम्मद फारूख और इमरान शहज़ाद तथा रामपुर और मुरादाबाद के कई आतंकी पकड़े गए।पाकिस्तानी आईएसआई और हाफिज सईद ने मिलकर “इंडियन मुजाहिदीन” बनाया जिसने आज़मगढ़ के 23 पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकी शामिल थे जिन्होंने उत्तरप्रदेश, मुंबई, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, बंगलुर, पुणे, हैदरवाद, बोधगया, गुवाहाटी आदि में ब्लास्ट करवाये जिसमे क़रीब 1000 लोग मारे गए।2014 में जब देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनी तब इन आतंकियों पर प्रभावी कार्यवाही हो सकी।नेपाल में हुई सांप्रदायिक दंगे हम भारतीयों के लिए भी चिंताजनक हैं। हमें नेपाल सरकार से तालमेल बनाकर नेपाल में रह रहे पाकिस्तानी, बांगलादेशी, रोहंगिया घुसपैठियों पर समन्वित कार्यवाही करनी होगी जो दोनों देशों के हित में होगा। भारत नेपाल में आतंकियों के अड्डे बर्दास्त नहीं कर सकता जिनके निशाने पर भारत है। वंदे मातरम्।Brij Lal IPS RetdEx-DGP UPMember of Parliament(Rajya Sabha)Dated New Delhi August 5,2026.

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×