Spread the love

देश के टॉप यूथ आइकॉन में शामिल बागपत के अमन कुमार हुए माय भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समारोह में शामिल

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने देश के टॉप यूथ आइकॉन संग प्राप्त किया माय भारत का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की क्विज में एक सप्ताह में 3.90 लाख युवाओं की भागीदारी से माय भारत ने बनाया विश्व कीर्तिमान

बागपत, 04 जून 2026 – कभी गांव-गांव साइकिल पर अखबार बेचने वाला बागपत का युवा आज देश के टॉप यूथ आइकॉन में अपनी पहचान बना चुका है। जनपद बागपत के गांव ट्यौढ़ी निवासी राज्य युवा पुरस्कार विजेता एवं माय भारत स्वयंसेवक अमन कुमार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में आयोजित विशेष राष्ट्रीय समारोह में आमंत्रित किया गया, जहां माय भारत प्लेटफॉर्म को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 की राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मात्र एक सप्ताह के भीतर देशभर के 3,90,812 युवाओं ने प्रतिभाग कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था।

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खड़से, युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव डॉ पल्लवी जैन गोविल सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने देश के टॉप यूथ आइकॉन संग इस विश्व कीर्तिमान को प्राप्त किया जिसमें उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति के रूप में बागपत के यूथ आइकॉन अमन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

अमन कुमार वही युवा हैं जिन्होंने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में टीम उत्तर प्रदेश के ग्रुप कैप्टन के रूप में प्रदेश के 75 जनपदों के युवाओं की राष्ट्रीय मंच पर अगुवाई की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष टीम यूपी का नेतृत्व कर इस युवा ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। विकसित भारत को लेकर युवाओं द्वारा प्रस्तुत विचारों और सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया, जिसकी झलक केंद्रीय बजट 2026 की प्राथमिकताओं में भी दिखाई दी।

वहीं नई दिल्ली में आयोजित इस विश्व कीर्तिमान विशेष समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवाओं की भागीदारी को विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने माय भारत प्लेटफॉर्म को देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मंच बताते हुए युवाओं से इससे जुड़ने का आह्वान किया। माय भारत संग जुड़कर विकसित भारत विजन को आगे बढ़ा रहे युवाओं की प्रशंसा की।

अमन कुमार ने कहा कि माय भारत आज गांव-देहात के युवाओं को भी राष्ट्रीय मंचों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग जैसे मंचों ने युवाओं को नीति निर्माण और राष्ट्र विकास का सहभागी बनाया है जहां स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष युवाओं को विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलता हैं। अमन ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि कोई भी युवा अवसरों और जानकारी के अभाव में पीछे न छूटे। इसके लिए सभी युवाओं को माय भारत प्लेटफॉर्म से जुड़कर विकसित भारत मिशन में सहभागी बनना होगा।

अमन कुमार माय भारत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष हैं और तकनीक आधारित सामाजिक नवाचारों के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, करियर एवं नेतृत्व अवसरों से जोड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं। खुद बचपन में अवसरों और संसाधनों के अभाव से जूझ चुके अमन ने 12वीं के बाद प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 की शुरुआत की, जिसके माध्यम से अब तक देशभर के 86 लाख से अधिक युवाओं तक शिक्षा, स्कॉलरशिप, प्रतियोगिता, इंटर्नशिप एवं करियर अवसरों की जानकारी पहुंचाई जा चुकी है। सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल आज देशभर के युवाओं के लिए अवसरों का माध्यम बन चुकी है।

माय भारत के सहयोग एवं जिलाधिकारी अस्मिता लाल के संबल एवं प्रोत्साहन से आगे बढ़े अमन ने बागपत प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा एप, स्वीप बागपत एप, सूचना सेतु एप जैसे कई तकनीकी समाधान भी विकसित किए, जिनसे लाखों लोग लाभान्वित हुए। उनके इन प्रयासों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें प्रदेश के सर्वोच्च युवा सम्मान स्वामी विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं देशभर में स्वयंसेवा क्षेत्र के एकमात्र युवा को मिलने वाला राष्ट्रीय आई वॉलंटियर यूथ चैंपियन पुरस्कार भी वर्ष 2025 में अमन कुमार को प्रदान किया गया। हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी अमन कुमार को यूथ आइकॉन के रूप में सम्मानित किया गया था।

आज बागपत का यह युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनेस्को, यूनिसेफ, हंड्रेड, क्लाइमेट कार्डिनल्स सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़कर कार्य कर रहा है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ दुनियाभर के टॉप 25 यूथ चैंपियन में भी शामिल रह चुके अमन कुमार का कहना है कि उनके जीवन में सबसे बड़ा बदलाव अखबार पढ़ने की आदत और माय भारत से जुड़ने के बाद आया। कभी मजबूरी में अखबार बेचने वाला यह युवा आज उसी जानकारी की शक्ति के माध्यम से लाखों युवाओं को नई दिशा दिखाने में जुटा है।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

— विषय: OBC एवं सभी जातियों की जाति-आधारित गिनती कराने की मांग को लेकर सांसदों को (ई-मेल) भेजा ज्ञापन.. गाजीपुर, 04 अगस्त 2026 देश में सामाजिक न्याय और समुचित विकास सुनिश्चित करने के लिए आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, भारत विद्यार्थी मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के अध्यक्षों ने अलग अलग अपने मोर्चा के माध्यम से 75 गाजीपुर लोकसभा सांसद मा. अफजाल अंसारी जी एवं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद मा. डॉ संगीता बालवंत जी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मांग की गई है कि संसद के चल रहे वर्षाकालीन सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 में OBC एवं सभी जातियों की जाति-आधारित गिनती का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि “जब तक सही-सही गिनती नहीं होगी, तब तक न तो सही योजना बनेगी, न सही बजट मिलेगा और न ही सामाजिक न्याय हो पाएगा।” देश की आबादी का बड़ा हिस्सा OBC, अन्य पिछड़ा वर्ग से है, लेकिन आज भी उनके वास्तविक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। इसी कारण सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा है। मुख्य मांगें: 1.⁠ ⁠तुरंत जाति-आधारित गणना कराकर उसके आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं 2.⁠ ⁠OBC आरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनसंख्या के अनुपात में सुनिश्चित किया जाए 3.⁠ ⁠संसद में विशेष चर्चा कराकर केंद्र सरकार से समयबद्ध कार्यक्रम घोषित कराया जाए प्रतिनिधियों ने कहा कि जाति-आधारित गिनती सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और न्याय की बुनियाद है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचेंगी। दोनों सांसदों से अपेक्षा की गई कि वे संसद में इस मुद्दे को मजबूती से उठाकर पूर्वांचल और पूरे देश के अन्य पिछड़ा वर्ग की आवाज बनें। ज्ञापन देने वाले

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×