नई दिल्ली इंदिरा भवन कांग्रेस पार्टी कार्यालय 4 अगस्त 2026

कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बागपत जनपद से प्रकाशित, केशरी दर्पण समाचार पत्र के साथ विशेष वार्ता कर बताया कि 5 अगस्त 2026 को बागपत जनपद के हिसावदा गांव में पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सतपाल मलिक जी की पुण्यतिथि है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी भी अगर संसद में कोई विशेष कार्य नहीं हुआ तो स्वर्गीय सतपाल मलिक जी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने हेतु पहुंचेंगे।
राजेंद्र पाल गौतम जी ने बताया कि यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। स्वर्गीय सतपाल मलिक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिवार व समस्त हिसावदा गांव के लोगों ने कार्यक्रम रखा है।








उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सत्यपाल मलिक जी किसान मसीहा थे सैनिकों के लिए हमेशा आवाज उठाते थे किसानों के धरने के लिए भी उन्होंने आवाज बुलंद की पुलवामा हमले को लेकर भी स्वर्गीय सतपाल मलिक जी ने सरकार को जिम्मेदार ठहरा था।
स्वर्गीय सतपाल मलिक जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए राहुल गांधी जी के अलावा कांग्रेस पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष प्रकोष्ठ अध्यक्ष तमाम बड़े छोटे नेता कार्यकर्ता विशेष रूप से किसान मजदूर पूर्व सैनिक जाट समाज के लोग आदि पहुंचेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति
रूबी कश्यप
जिला उपाध्यक्ष बागपत कांग्रेस जनपद बागपत
983774 9557 4 अगस्त 2026