लू प्रकोप एवं गर्म हवा से बचने के लिए करें सावधानी
बागपत, दिनांक 7 मई 2026
जनपद बागपत में दिनांक 26-04-2026 को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में तापमान लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि भीषण गर्मी एवं लू (हीट वेव) से बचाव हेतु वर्ष 2025 के लिए संबंधित विभागों द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। नागरिक QR कोड स्कैन कर लू से बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी (वि/रा) विनीत कुमार उपाध्याय द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखते हुए आकस्मिक स्थितियों से निपटने के निर्देश भी दिए गए हैं।
लू से बचाव हेतु क्या करें:
1 दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
२-हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।
3-धूप में निकलते समय सिर को ढकें (टोपी/छाता का उपयोग करें)।
4-पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हमेशा पानी साथ रखें।
5-ओआरएस घोल, नमकीन पानी, लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
6-रेडियो, टीवी एवं समाचार पत्रों के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें।
7-अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
8-घर को ठंडा रखें, पर्दे/शटर का उपयोग करें।
9-बच्चों एवं पशुओं को वाहन में अकेला न छोड़ें।
लू से बचाव हेतु क्या न करें:
1-धूप में नंगे पैर न चलें एवं बच्चों को भी न चलने दें।
2-दोपहर में अधिक श्रम वाली गतिविधियों से बचें।
3-बासी भोजन न करें।
4-शराब, चाय, कॉफी एवं कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का सेवन कम करें।
5-दिन के अधिक तापमान में खाना पकाने से बचें, घर को हवादार रखें।
सूचना विभाग बागपत
