Spread the love

सदन में गूंजी एक आवाज—और बन गई पहचान: अनन्या तिवारी ने संभाली मंच की कमान

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के ऐतिहासिक विधान मंडप में तीन दिनों तक जब 75 जनपदों से आए 375 युवा केंद्रीय बजट 2026 पर अपने विचारों से विकसित भारत की दिशा तय कर रहे थे, तब इन तमाम विचारों को एक सूत्र में पिरोने का दायित्व संभाला कानपुर नगर की प्रतिभाशाली अनन्या तिवारी ने।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में ‘मेरा युवा भारत’ उत्तर प्रदेश द्वारा 1 से 3 मई तक आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 में जहां हर वक्ता अपने तर्कों से सदन को ऊर्जा दे रहा था, वहीं अनन्या तिवारी की प्रस्तुति उस ऊर्जा को दिशा देती नजर आई। उनके शब्दों में स्पष्टता, आवाज में आत्मविश्वास और प्रस्तुति में संतुलन ऐसा था, जिसने हर सत्र को सहज, सशक्त और प्रभावी बनाए रखा।

खास बात यह रही कि विधानसभा अध्यक्ष Satish Mahana, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश कुमार, उप मुख्यमंत्री Brajesh Pathak, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री Girish Chandra Yadav और परिवहन राज्यमंत्री Dayashankar Singh जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भी अनन्या की आवाज ने अपनी अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे यह विमर्श पूरे प्रदेश तक पहुंचा।

अनन्या तिवारी का यह आत्मविश्वास उनके अनुभव की देन है। राष्ट्रीय स्तर की ओरेटर रह चुकी अनन्या उत्तर प्रदेश राज्य युवा महोत्सव की विजेता हैं। अनन्या ने विभिन्न वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं में भी कई बार सफलता हासिल की है।

अनन्या तिवारी युवाओं के बीच एक प्रेरक युवा आइकन के रूप में उभर रही हैं। नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित IITM में आयोजित “विकसित भारत युवा कनेक्ट” कार्यक्रम में उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जहां उन्होंने “विकसित भारत 2047” विषय पर युवाओं को संबोधित किया। अपने विचारों में उन्होंने देशभक्ति, कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता को युवाओं की ताकत बताते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×