Spread the love

विधानसभा मंडप में गूंजी बागपत के अमन कुमार की उपलब्धियां, 75 जनपदों के युवाओं के बीच हुए सम्मानित

प्रधानमंत्री के समक्ष राष्ट्रीय मंच पर टीम यूपी के ग्रुप कैप्टन रहे अमन कुमार, लखनऊ में हुए सम्मानित

बागपत प्रशासन के युवा सहभागिता मॉडल से प्रेरित हुए युवा, युवाओं को खूब भाया जीरो वेस्ट महोत्सव

बागपत, दिनांक 04 मई 2026। जनपद बागपत की युवा शक्ति ने एक बार फिर अपने हुनर और उपलब्धियों से प्रदेश में नई पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 75 जनपदों से आए युवाओं के बीच बागपत के यूथ आइकॉन अमन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके कार्य और उपलब्धियों की गूंज विधानसभा मंडप में सुनाई दी और बागपत एक बार फिर प्रदेशभर में छा गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने अमन कुमार को सम्मानित करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधियों ने बागपत की युवा शक्ति का लोहा माना और यहां के युवाओं से प्रेरणा ली।

विधानसभा में ‘केंद्रीय बजट 2026’ विषय पर युवाओं की तीन दिवसीय ‘विकसित भारत युवा संसद’ का आयोजन किया गया, जिसमें बागपत के अमन कुमार को यूथ आइकॉन के रूप में आमंत्रित किया गया था। गौरतलब है कि इस वर्ष केंद्रीय बजट 2026 के निर्माण में देशभर के युवाओं ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के माध्यम से अपने सुझाव सीधे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए थे। इस राष्ट्रीय मंच पर बागपत के अमन कुमार को पूरे उत्तर प्रदेश के 79 युवाओं की टीम का ग्रुप कैप्टन बनाया गया था। सफल नेतृत्व करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और उत्तर प्रदेश के युवाओं के सुझावों ने भी केंद्रीय बजट 2026 को आकार देने में भूमिका निभाई। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में 75 जनपदों के युवाओं के बीच सम्मानित किया गया, जिससे बागपत का नाम विधानसभा में गूंजा और जनपद का गौरव बढ़ा। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘माय भारत उत्तर प्रदेश’ के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस दौरान अमन कुमार ने प्रदेशभर के युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार बागपत में युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पुरा महादेव महाशिवरात्रि मेले के ‘जीरो वेस्ट महोत्सव’ में युवाओं की भागीदारी, गांव की वेबसाइट निर्माण, कांवड़ यात्रा ऐप, स्वीप बागपत ऐप जैसे तकनीकी नवाचारों, प्रशासन द्वारा एनिमल वेलफेयर वॉलंटियर्स के गठन तथा सूचना विभाग बागपत की ‘सूचना मित्र’ पहल की जानकारी दी। साथ ही युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने जनपदों में माय भारत, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, नागरिक सुरक्षा जैसे युवा समूहों से जुड़कर प्रशासनिक कार्यों में स्वैच्छिक योगदान देकर अपने नागरिक कर्तव्यों का सक्रिय रूप से निर्वहन करें।

उल्लेखनीय है कि बागपत के युवा अमन कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च युवा सम्मान ‘स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं वर्ष 2025 में स्वयंसेवा क्षेत्र के राष्ट्रीय पुरस्कार ‘आई वॉलंटियर यूथ चैंपियन’ से सम्मानित होने वाले अमन देश के एकमात्र युवा हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश कुमार, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव सहित विभिन्न विधायकगण एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपने अखबार या पत्रिका (Print Media) को केंद्रीय संचार ब्यूरो (Central Bureau of Communication – CBC) से जोड़ने यानी एम्पैनलमेंट (Empanelment) कराने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है।इसके माध्यम से आपके अखबार को सरकारी विज्ञापन मिलने की प्रक्रिया शुरू होती है।जरूरी शर्तें और प्रक्रिया RNI / PRGI रजिस्ट्रेशन: आपके समाचार पत्र के पास प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (PRGI / RNI) का वैध पंजीकरण होना चाहिए।नए नियमों के तहत प्रेस सेवा पोर्टल के जरिए प्रक्रिया पूरी की जाती है।आधिकारिक वेबसाइट: सीबीसी से जुड़ने या आवेदन करने के लिए आपको केंद्रीय संचार ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट https://cbcindia.gov.in पर जाना होगा।ऑनलाइन आवेदन विंडो: सीबीसी समय-समय पर नए प्रकाशनों (Publications) के एम्पैनलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। जब पोर्टल पर आवेदन विंडो खुली हो, तब आप वेंडर या पब्लिशर पोर्टल पर जाकर अपने अखबार के कागजात और डिटेल्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं। बिना किसी एजेंट के सतर्क रहें:सीबीसी स्पष्ट करता है कि एम्पैनलमेंट पूरी तरह से पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर होता है। इसके लिए किसी भी एजेंट या बिचौलये को रिश्वत या कमीशन न दें।लेटेस्ट अपडेट्स और आवेदन फॉर्म भरने के लिए सीधा CBC Vendor Login / Website पर विजिट करें।

दोस्तो मौजूदा समय में हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा ही नहीं रु. किसानों मजदूरों की आर्थिक स्तिथि रोजगार महंगाई देश की आर्थिक स्तिथि व्यापार सब कुछ खतरे में है लेकिन मोदी सरकार का और प्रदेश सरकारों का ठाट बाट खतरे में नहीं हैदोस्तो उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन जो प्रत्येक सोमवार को होता है कांग्रेस का यह प्रदर्शन अब समाप्त नहीं होगा जिला प्रशासन भ्रस्टाचारियों पर कानूनी कार्यवाही नहीं करेगा इसलिए कांग्रेस का यह प्रदर्शन चलेगा भ्रष्टाचार पर अगर कार्यवाही होगी तो पूरे सिस्टम पर सबाल खड़े होंगे और सिस्टम को मोदी सरकार संभाल रही है अगर संभल कलेक्ट्रेट पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन तभी समाप्त होगा जब मोदी सरकार को सत्ता से हटा कर देश में एक ऐसी सरकार लायी जाय जिस पर भ्रष्टाचार की एक भी शिकायत कोई भी नहीं कर पाएदोस्तो कल 25 अगस्त 26 को संभल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुआ जिसमें PACL साइप्रसाद कल्पतरू KBCL निमवस जैसी तमाम कम्पनियों के पीड़ित निवेशक एकत्र हुए इन निवेशकों के पैसों के लिए भी मोदी सरकार ही जिम्मेदार है निवेशकों का पैसा व्याज सहित देना है तो मोदी सरकार के विरुद्ध देश में आंदोलन शुरू करना होगा लेकिन मोदी सरकार के विरुद्ध आंदोलन के लिए निवेशक हिम्मत नहीं जुटा पायदोस्तो आज देश की जनता की सभी समस्याओं की जड़ मोदी सरकार है अगर जनता की समस्याओं का समाधान करना है तो मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू करना ही होगादोस्तो संभल कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन भ्रस्ट सिस्टम के विरोध में चल रहा है भ्रस्ट सिस्टम को जिला प्रशासन संभल ठीक नहीं कर सकता और भ्रस्टाचारियों पर कानूनी कार्यवाही भी नहीं कर सकताइसलिए भ्रस्ट सिस्टम को ठीक करने के लिए भ्रस्टाचारियों पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए हमें मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू करना होगा और यह आंदोलन संभल कलेक्ट्रेट से ही शुरू होगायह आंदोलन कांग्रेस का आदर्श आंदोलन के रूप में जाना जायेगाधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×