Spread the love

बागपत, 04 मई 2026:
आज कलेक्ट्रेट सभागार, बागपत में जनपद के जन सेवा केंद्र (CSC) संचालकों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय द्वारा की गई, जिसमें जनपद में संचालित 150 से अधिक CSC संचालकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला के दौरान अपर जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि सभी जन सेवा केंद्र अपने-अपने केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन स्वयं जनगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। साथ ही अपर जिलाधिकारी द्वारा जारी अपील को भी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
कृषि उपनिदेशक विभाती चतुर्वेदी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित समस्याओं को सुना गया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री CSC केंद्रों के माध्यम से सुनिश्चित की जाए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले केंद्रों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री युवा लोन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए तथा योजना से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया गया।
CSC जिला प्रबंधक बागपत रोहित कुमार ने सभी संचालकों से अपील की कि वे शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं पर सक्रियता से कार्य करें तथा CSC द्वारा निर्धारित गाइडलाइन—जैसे कॉमन ब्रांडिंग, पुलिस वेरिफिकेशन एवं VLE KYC—का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।
कार्यशाला का उद्देश्य जन सेवा केंद्रों के माध्यम से शासन की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना रहा।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🍃 Arogya🍃एक ऐसा ड्रिंक जो लीवर को करें पूरा डिटॉक्स——————————अच्छी जीवनशैली और स्वस्थ आहार ही दो ऐसी चीज़ें हैं जो जिगर (liver) को स्वस्थ रखने के लिए बेहद ज़रूरी हैं | लेकिन आज कल की भाग दौड़ की जिंदगी में हम बहुत सारी बुरी आदतों जैसे बाहर का खाना ,सही समय पर भोजन ना करना आदि के शिकार हो जाते हैं जिस से हमारे शरीर में बहुत सारे विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं| ऐसे में हमें ज़रूरत है लिवर की सेहत का ध्यान रखने की और शरीर से विषाक्त पदार्थों को भर निकालने की |हमारे जिगर को लगातार detoxify करने की जरूरत है क्योंकि ये शरीर में detoxification, और प्रोटीन के अवशोषण का काम करता है |आज हम आपको इसी ड्रिंक बताएँगे जो जिगर को detoxify करेगा :जिगर की किसी भी बीमारी  को सामने आने में बहुत वक़्त लग जाता है इस लिए ज़रूरी है के लीवर को साफ किया जाये और सवस्थ भोजन खाया जाये |जिगर के सही तरीके से काम न करने की वजह से बहुत सारी सेहत से जुडी समस्याएँ पैदा हो जाती हैं |जिगर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करना बहुत ही आसान है , और आप इस आसान ड्रिंक के इस्तेमाल से आसानी से जिगर को साफ कर सकते हैं।

×