Spread the love

नितिन कुमार सिंह बागपत। जनपद के जिला भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार सिंह द्वारा समस्त कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित घटक “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” के तहत वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करने हेतु कृषकों को अपने खेत पर लघु तालाब निर्माण की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इच्छुक कृषक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय ₹1000 की टोकन धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा। कृषकों का चयन “प्रथम आवक, प्रथम पावक” के आधार पर किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत 22×20×03 मीटर आकार के लघु तालाब का निर्माण 50 प्रतिशत अनुदान पर कराया जा सकता है, जिसके लिए 52,500 रुपये की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद को कुल 07 तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें 05 तालाब सामान्य वर्ग तथा 02 तालाब अनुसूचित जाति के कृषकों हेतु निर्धारित हैं।
इसके अतिरिक्त, कृषकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर ड्रिप, स्प्रिंकलर एवं रेनगन जैसी सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों की स्थापना तथा पम्पसेट क्रय पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी हेतु कृषक कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, बागपत अथवा दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×