Spread the love

13 नवजात कन्याओं की माताओं को पौधा, बेबी किट और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

बेटियाँ समाज और राष्ट्र की धुरी, हर परिवार करे शिक्षा व सुरक्षा का वादा: डीएम अस्मिता लाल

योजनाओं की जानकारी संग माताओं को दी गई नवजात देखभाल व स्तनपान की उपयोगी सलाह

बागपत, 27 अगस्त 2025 – जनपद के महिला जिला चिकित्सालय में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 13 नवजात कन्याओं की माताओं को अमरूद का पौधा, बेबी किट और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित माताओं में माता कॉलोनी की आरजू, पाबला की कोमल, मुकारी की मोमिना, निवाडा की माही, बागपत की कोमल, मौसिना, मुस्कान और गुलफ़्सा, जाफराबाद नंगला की सामरिन, शेखपुरा की सुहारा, सिसाना की नाजरीन, खेकड़ा की आयशा तथा बागपत की नरगिश शामिल रहीं।

पौधा वितरण इस बात का प्रतीक था कि जिस प्रकार एक पौधा पोषण और देखभाल से वृक्ष बनकर फल देता है, उसी प्रकार बेटियाँ भी सही वातावरण और अवसर मिलने पर परिवार और समाज का गौरव बढ़ाती हैं। समारोह में नवजात कन्याओं की माताओं द्वारा केक काटकर सामूहिक आनंद के साथ इस उत्सव को मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि बेटी हमारे समाज और राष्ट्र की धुरी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बालिका को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान मिले। उन्होंने समाज के हर वर्ग को नवजात बेटियों से शिक्षा के अधिकार और सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने का वादा करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि समृद्ध समाज की पहचान हमारे बच्चों की मुस्कराहट से होती है। यदि हम सब मिलकर संकल्प लें तो कोई भी बेटी शिक्षा और अवसर से वंचित नहीं रहेगी।

इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की उन योजनाओं की जानकारी भी दी, जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के विभिन्न चरणों पर छह श्रेणियों में कुल 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अनाथ और असहाय बालिकाओं को मासिक भत्ता, शिक्षा और विवाह हेतु विशेष सहयोग दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ठोस कदम हैं।

इस आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से माताओं को नवजात शिशु की देखभाल संबंधी सुझाव भी दिए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को माँ का पहला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि यही शिशु के लिए प्राकृतिक टीका है जो उसे बीमारियों से बचाता है। छह माह तक केवल माँ का दूध ही बच्चे के लिए पर्याप्त और पोषणकारी होता है। इसके अलावा माँ को साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन और मानसिक शांति पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि शिशु का स्वास्थ्य और विकास संतुलित हो सके।

इसी क्रम में “आंचल पहल” का भी उल्लेख किया गया, जो हाल ही में बागपत के बड़ौत बस डिपो से शुरू की गई है। इस पहल के अंतर्गत स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए विशेष ब्रेस्टफीडिंग बूथ की व्यवस्था की गई है, ताकि महिलाएँ सार्वजनिक स्थानों पर भी बिना झिझक अपने बच्चों को स्तनपान करा सकें। यह प्रयास न केवल माताओं की सुविधा बढ़ाता है, बल्कि शिशुओं के स्वास्थ्य और मातृत्व सम्मान दोनों को सुरक्षित करता है।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ तीरथ लाल, डिप्टी सीएमओ यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एमएस मलिक, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरचंद वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपने अखबार या पत्रिका (Print Media) को केंद्रीय संचार ब्यूरो (Central Bureau of Communication – CBC) से जोड़ने यानी एम्पैनलमेंट (Empanelment) कराने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है।इसके माध्यम से आपके अखबार को सरकारी विज्ञापन मिलने की प्रक्रिया शुरू होती है।जरूरी शर्तें और प्रक्रिया RNI / PRGI रजिस्ट्रेशन: आपके समाचार पत्र के पास प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (PRGI / RNI) का वैध पंजीकरण होना चाहिए।नए नियमों के तहत प्रेस सेवा पोर्टल के जरिए प्रक्रिया पूरी की जाती है।आधिकारिक वेबसाइट: सीबीसी से जुड़ने या आवेदन करने के लिए आपको केंद्रीय संचार ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट https://cbcindia.gov.in पर जाना होगा।ऑनलाइन आवेदन विंडो: सीबीसी समय-समय पर नए प्रकाशनों (Publications) के एम्पैनलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। जब पोर्टल पर आवेदन विंडो खुली हो, तब आप वेंडर या पब्लिशर पोर्टल पर जाकर अपने अखबार के कागजात और डिटेल्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं। बिना किसी एजेंट के सतर्क रहें:सीबीसी स्पष्ट करता है कि एम्पैनलमेंट पूरी तरह से पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर होता है। इसके लिए किसी भी एजेंट या बिचौलये को रिश्वत या कमीशन न दें।लेटेस्ट अपडेट्स और आवेदन फॉर्म भरने के लिए सीधा CBC Vendor Login / Website पर विजिट करें।

दोस्तो मौजूदा समय में हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा ही नहीं रु. किसानों मजदूरों की आर्थिक स्तिथि रोजगार महंगाई देश की आर्थिक स्तिथि व्यापार सब कुछ खतरे में है लेकिन मोदी सरकार का और प्रदेश सरकारों का ठाट बाट खतरे में नहीं हैदोस्तो उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन जो प्रत्येक सोमवार को होता है कांग्रेस का यह प्रदर्शन अब समाप्त नहीं होगा जिला प्रशासन भ्रस्टाचारियों पर कानूनी कार्यवाही नहीं करेगा इसलिए कांग्रेस का यह प्रदर्शन चलेगा भ्रष्टाचार पर अगर कार्यवाही होगी तो पूरे सिस्टम पर सबाल खड़े होंगे और सिस्टम को मोदी सरकार संभाल रही है अगर संभल कलेक्ट्रेट पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन तभी समाप्त होगा जब मोदी सरकार को सत्ता से हटा कर देश में एक ऐसी सरकार लायी जाय जिस पर भ्रष्टाचार की एक भी शिकायत कोई भी नहीं कर पाएदोस्तो कल 25 अगस्त 26 को संभल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुआ जिसमें PACL साइप्रसाद कल्पतरू KBCL निमवस जैसी तमाम कम्पनियों के पीड़ित निवेशक एकत्र हुए इन निवेशकों के पैसों के लिए भी मोदी सरकार ही जिम्मेदार है निवेशकों का पैसा व्याज सहित देना है तो मोदी सरकार के विरुद्ध देश में आंदोलन शुरू करना होगा लेकिन मोदी सरकार के विरुद्ध आंदोलन के लिए निवेशक हिम्मत नहीं जुटा पायदोस्तो आज देश की जनता की सभी समस्याओं की जड़ मोदी सरकार है अगर जनता की समस्याओं का समाधान करना है तो मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू करना ही होगादोस्तो संभल कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन भ्रस्ट सिस्टम के विरोध में चल रहा है भ्रस्ट सिस्टम को जिला प्रशासन संभल ठीक नहीं कर सकता और भ्रस्टाचारियों पर कानूनी कार्यवाही भी नहीं कर सकताइसलिए भ्रस्ट सिस्टम को ठीक करने के लिए भ्रस्टाचारियों पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए हमें मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू करना होगा और यह आंदोलन संभल कलेक्ट्रेट से ही शुरू होगायह आंदोलन कांग्रेस का आदर्श आंदोलन के रूप में जाना जायेगाधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×