
गौरव कश्यप, 26.8, बागपत/बड़ौत। समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गांव बाजिदपुर में पूर्व की भांति इस वर्ष भी 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव झांकियो के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।

कार्यक्रम आयोजक रविंद्र कश्यप, नितिन कश्यप, नीटू कश्यप, सुधीर कश्यप सोनू कश्यप, चौधरी सुधीर, मनीष, नकुल आदि मंगलवार को बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अस्मितालाल जी को उनके ऑफिस में मुख्य अतिथि के लिए निमंत्रण दिया। जिसे जिलाधिकारी अस्मितालाल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 सितंबर को प्रातः 10 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम कश्यप धर्मशाला बाजिदपुर से शुरु होगा। भगवान महर्षि धाम, कश्यप धर्मशाला में भगवान श्रीकृष्ण की प्रथम पूजा, जिलाधिकारी अस्मिताला जी द्वारा की जाएगी और झांकियो आदि को आगे बढ़ाने की हरी झंडी दिखा शुरुवात करेगी। सभी झांकियां आदि गांव के नीरज कश्यप डीलर आवास, ग्राम प्रधान आवास, प्राइमरी पाठशाला नंबर 1, चौधरी विकास आवास, मास्टर कलीराम आवास से होते हुए, बड़ौत-मेरठ हाइवे पर पहुंचे, सड़क पर पूर्व ग्राम प्रधान यशवीर सिंह के घेर के सामने से होते हुए, गांव के किनारे जलेक्यार, बल्लम कश्यप आवास, बाबा कालीसिंह व भुरसिंह धाम पर पूजा कर, भगवत कश्यप आवास होते हुए गांव की परिकर्मा कर वापस कश्यप धर्मशाला पहुंचेगी। जहाँ सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया जायेगा।