Spread the love

भारत सरकार की नौकरियों में ओबीसी की गिनती कराकर सार्वजनिक करते हुए भारत सरकार से बैकलाग भर्ती कराने की सिफारिश बहुत जरूरी है।

मतलब अब NFS के बहाने पिछड़े वर्ग के कैंडिडेट्स को भर्तियों, एडमिशन से बाहर नहीं किया जाएगा ? आप गारंटी लेंगे कि यूपी की शिक्षक भर्ती में ओबीसी के साथ जो बेइमानी हुई उसे ठीक करवाएंगे? उत्तर प्रदेश 69000 शिक्षक भर्ती सबसे बड़ा घोटाला हैं हाईकोर्ट ने भी माना है।

कर्पूरी ठाकुर फॉर्मूला के तहत क्या केंद्रीय ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण क्या करा पाएंगी?

हमीरपुर के ग्राम पत्योरा के एक साधारण निषाद परिवार से निकलकर, कठिन परिश्रम और अटूट सेवाभाव के बल पर आपने जो सफर तय किया है, वह करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज है। हमीरपुर सदर से विधायक, फतेहपुर से दो बार सांसद और लगातार 10 वर्षों तक ‘केंद्रीय राज्य मंत्री’ के रूप में आपका कार्यकाल, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण को समर्पित रहा है।

अत्यंत अति पिछड़ा वर्ग, शोषित एवं वंचित समाज के उत्थान के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता को देखते हुए, सौंपी गई यह नई जिम्मेदारी सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

नारी शक्ति और अनुभवी नेतृत्व पर विश्वास जताने हेतु, आपके मार्गदर्शन में आयोग सामाजिक समरसता के नए मानक स्थापित करेगा, ऐसी अत्यंत अति पिछड़े वर्ग की मंगलमय कामना है।

National Commission for Backward Classes – NCBC Sadhvi Niranjan Jyoti

✍️AKS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×