Spread the love

बागपत13.03.2026— को राज्य महिला आयोग, लखनऊ की मा० सदस्या मीनाक्षी भराला द्वारा विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जाए।
बैठक के उपरांत महिला जनसुनवाई भी की गई, जिसमें कुल 12 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें घरेलू हिंसा, भूमि विवाद तथा दुष्कर्म से संबंधित मामले शामिल थे। मा० सदस्या ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके पश्चात मा० सदस्या द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह विद्यालयों में बालिकाओं के एनीमिया की जांच कराई जाए। साथ ही दवाइयों की एक्सपायरी तिथि की जांच की गई तथा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की एक्सपायर्ड दवा का उपयोग न किया जाए। गर्भवती महिलाओं की सभी आवश्यक जांच समय पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार के पास गंदा पानी भरा होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत मा० सदस्या ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बड़ौत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई तथा समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को उपलब्ध कराए गए सामान की गुणवत्ता की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।
मा० सदस्या ने निर्देश दिए कि छात्रावास में फोम के गद्दे उपलब्ध कराए जाएं। रसोईघर का निरीक्षण करने पर भोजन सूची के अनुसार बालिकाओं को भोजन दिया जाना पाया गया। विद्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डॉ. रोबिन, क्षेत्राधिकारी बागपत, महिला थानाध्यक्ष, , जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, केंद्र प्रशासक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×