पौराणिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर पर्यटन मंत्री ने किये दर्शन और परियोजना का किया निरीक्षण
पौराणिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के जीणोद्धार एवं परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के लिए सरकार संकल्पित
बागपत 13 मार्च 2026 —-परशुरामेश्वर महादेव मंदिर ग्राम पूरा जनपद बागपत उत्तर प्रदेश में स्थित भव्य और अलौकिक तीर्थ स्थल है इसे पुरा महादेव मंदिर के नाम भी जाना जाता है यह मंदिर पूर्णतय भगवान शिव को समर्पित है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मंदिर के गर्भ ग्रह में दिव्य शिवलिंग की स्थापना स्वयं भगवान परशुराम जी ने की थी।
ग्राम पुरा महादेव में स्थित पौराणिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के जीणोद्धार एवं परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसको भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पुरा महादेव गांव को हेरिटेज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में भी चुना गया है।जो की सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है जिसे पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है जिसके क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश जयवीर सिंह का आज जनपद बागपत के पुरा महादेव गांव में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने परशुराम खेडा में जनपद बागपत के ग्राम पुरा में पुरा महादेव मंदिर के पास परशुराम मंदिर का पर्यटन विकास कार्य 1करोड़ 90 लाख व ग्राम पुरा महादेव का ग्रामीण पर्यटन विकास कार्य 1करोड़ 25 लाख रुपए की घोषणा की जिससे मल्टीपर्पज हाल बैच आदि की व्यवस्था की जायेगी।जनपद-बागपत में पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे सौन्दर्याकरण एवं पर्यटन विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण अमर शहीद बाबा समाज सिंह समाधि स्थल के पर्यटन विकास कार्य का 1 करोड़ 8 लाख रुपए की परियोजना का लोकार्पण किया एवं पुरा महादेव मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक बनाए जाने के लिए 24 करोड रुपए की परियोजना व बड़ौत के त्रिलोक तीर्थ धाम में 1करोड़ 24 लाख रुपए की परियोजना का शिलान्यास किया और मा० मत्री ने पुरा महोदव मंदिर पर पूजन कर जलाभिषेक किया और परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए कार्य गुणवत्ता के साथ होना चाहिए यहां लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे मंदिर में किया गया कार्य सेवा भाव का होता है इसमें कोई भी किसी भी तरह की लापरवाही ना हो मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाना ही सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है जब तीर्थ यात्री यहां तीर्थ करने आएंगे तो उन्हें एक भव्य आकर्षक मंदिर का स्वरूप देखना चाहिए इस मंशा के साथ उत्तर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है उन्होंने कहा यहां पर दूर दराज से पर्यटक पुरा महादेव मंदिर का दर्शन करने आएंगे दर्शनार्थियों के लिए परशुरामेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीनतम व ऐतिहासिक मंदिर है जिसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कटिबंध है मंदिर की भव्यता और दिव्यता व प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए दर्शनार्थी दूर दराज स्थलों से बागपत जनपद में आएंगे जिससे जनपद को एक तीर्थ स्थलों के रूप में भी एक अलग पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक ने कहा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार संकल्पित है आज हमारे जनपद में पर्यटन मंत्री जी ने आकर जनपद के पर्यटनों को प्रदेश व देश के मानचित्र पर भव्य और आकर्षक बनाए जाने के लिए परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास कर कर आगामी परियोजनाओं की भी स्वीकृति दी है जिससे जनपद की एक अलग पहचान बनेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ,बागपत विधायक योगेश धामा, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ,जिला पर्यटन अधिकारी दीपिका सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत