Spread the love

जिलाधिकारी ने देखी व्यवस्थाएं, विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

मेले परिसर में स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यवस्थाएं सुदृढ़

श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा, मेला संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध बागपत प्रशासन

बागपत, 12 फरवरी 2026। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर जनपद के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, पुरा में लगने वाला प्रसिद्ध मेला इस बार एक नई सोच के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज मंदिर एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले फाल्गुनी महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस बार प्रशासन ने इस ऐतिहासिक मेले को जीरो वेस्ट महोत्सव के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन स्थापित करना है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि जनपद बागपत एक ऐसे मॉडल के रूप में सामने आए, जहां धार्मिक आयोजन भी पर्यावरण के अनुकूल और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से संपन्न हों। “भक्ति भी, प्रकृति भी” के संदेश के साथ प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि मेला क्षेत्र स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल रहे।

मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। इन कैमरों से प्राप्त फुटेज की निगरानी के लिए गेस्ट हाउस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे सतर्क रहेंगे। इसके अतिरिक्त, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जो भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था उपलब्ध रहे।

व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूरे जनपद को 10 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। वहीं मंदिर परिसर में अधिकारीगण दो शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाओं की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और मेडिकल कैंप स्थापित किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा कर्मियों और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

नगर निकायों द्वारा पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध हो सके। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मेले में लगने वाले खाद्य स्टॉल्स का नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन और मार्ग व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कच्चे मार्गों की मरम्मत कर उन्हें सुगम बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। प्रमुख मार्गों पर संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल स्वयं मेले की सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समन्वय स्थापित कर कार्य करें और किसी भी समस्या का समाधान तत्काल करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह मेला जनपद की पहचान से जुड़ा हुआ है और इसे स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और प्लास्टिक के उपयोग से बचें। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो मेला जीरो वेस्ट मॉडल का सफल उदाहरण बन सकता है। पुरा महादेव मेला जनपद बागपत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, मेला मजिस्ट्रेट अमरचंद वर्मा ,एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, सहायक आयुक्त खाध सुरक्षा औषधि प्रशासन देवेंद्र पाल सिंह ,मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×