Spread the love

बागपत का किसान और नौजवान उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए संकल्पित

उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश, बागपत ने उत्सव के रूप में मनाया यूपी दिवस 2026

युवा, महिलाएं, किसान और बेटियां—सम्मान, सहभागिता और आत्मगौरव का उत्सव

बढ़ रहा है बागपत, बदल रहा है बागपत

गर्व, विश्वास और उम्मीद के साथ बागपत ने कहा: समर्थ यूपी, विकसित यूपी

बागपत, 24 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बागपत कलेक्ट्रेट परिसर उत्सव, संस्कृति और संकल्प के रंगों से सराबोर नजर आया। ‘विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत’ की भावना और ‘हमारी संस्कृति–हमारी पहचान’ के संदेश के साथ आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने न केवल प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को याद किया बल्कि वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य के संकल्प को भी सशक्त स्वर दिया।

कलेक्ट्रेट लोक मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभागीय प्रदर्शनियों और सम्मान समारोह ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि बागपत का किसान, नौजवान, महिला और बेटियां—सब उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की साझा यात्रा में सहभागी हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल तथा बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनीत उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल परियोजनाओं निदेशक राहुल वर्मा,ई ओ के के भड़ाना ,उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश दिवस के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 25 स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। विशेष रूप से ‘बागपत ब्लूम’ का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, जहां कृषि उत्पादक संगठनों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करते हुए लोगों ने वोकल फॉर लोकल का संदेश आत्मसात किया। वहीं एनिमल वेलफेयर वॉलंटियर्स के स्टॉल पर युवाओं ने पशु संरक्षण, बचाव और गोद लेने की अपील के साथ मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। वहीं दिव्यांग बच्चों ने स्वयं के बनाए उत्पादों का प्रदर्शन किया। सूचना विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री का संदेश वितरित किया गया जिसे लोगों ने रुचि के साथ देखा और पढ़ा। नेत्रदान संकल्प कैंप पर सैकड़ों लोगों ने संकल्प पत्र भरे। सभी विभागों के स्टॉल पर लोगों को खूब योजनाओं की जानकारी मिली।

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का लाइव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन को बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सुना और तालियों के साथ स्वागत किया। सूचना विभाग द्वारा यूपी दिवस वीडियो क्रिएटर्स चैलेंज के विजेताओं के वीडियो का प्रसारण किया गया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

यूपी दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का उत्तर प्रदेश तेज़ी से ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल योजनाओं का नहीं, बल्कि सोच और कार्यसंस्कृति का भी है। उन्होंने किसान, युवा और महिलाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि जब समाज का हर वर्ग विकास में सहभागी बनता है, तभी प्रदेश सशक्त होता है।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैचारिक दृष्टि से भी देश की धुरी रहा है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को राज्य का दर्जा मिला और तभी से इस प्रदेश ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, उत्तर प्रदेश का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे प्रदेश के निर्माण, विकास, उन्नति और सशक्तिकरण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

सांसद ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और इससे समाज के कमजोर वर्गों में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने बागपत की सहभागिता को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने में जनपद बागपत की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का एक भावनात्मक और प्रेरक पक्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस के साथ उत्तर प्रदेश दिवस का संयुक्त उत्सव रहा। कलेक्ट्रेट लोक मंच पर बालिकाओं द्वारा ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ और उत्तर प्रदेश दिवस की थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने न केवल मंच को जीवंत किया, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान का संदेश भी दिया। मंचासीन अतिथियों ने बालिकाओं की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अतिथियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में शामिल होकर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम स्थल को तिरंगे के रंगों में सजाया गया था। जगह-जगह रंगोली, पारंपरिक सजावट और सांस्कृतिक प्रतीकों ने पूरे परिसर को उत्सवमय वातावरण प्रदान किया। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों—महिलाओं, किसानों, युवाओं, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोगों—को मंच से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र, टूल किट और स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। लाभार्थियों के चेहरों पर दिखता आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण था कि सरकारी योजनाएं ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

कार्यक्रम में जनपद के विशिष्ट नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। ‘शूटर दादी’ प्रकाशो तोमर सेवानिवृत्त शिक्षिका ओमबीरी और राज्य युवा पुरस्कार विजेता अमन कुमार सहित जनपद के विभिन्न विशिष्ट नागरिकों की उपस्थिति ने सभी के लिए प्रेरणा का कार्य किया। समाज के लिए प्रेरणा इन विशिष्ट नागरिकों की उपस्थिति ने युवाओं और आम नागरिकों को आगे बढ़ने की दिशा दिखाई।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का भाव सभी के मन में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने विकास, समरसता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। उत्तर प्रदेश दिवस के मंच से यह स्पष्ट संदेश गया कि विविधताओं के बावजूद प्रदेश की आत्मा एक है।

उत्तर प्रदेश दिवस का यह आयोजन केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा भी तय करता नजर आया। बागपत में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि विकास, संस्कृति और सामाजिक समरसता—तीनों एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। किसान की मेहनत, युवा की ऊर्जा, महिलाओं की सशक्त भूमिका और प्रशासन की प्रतिबद्धता—इन सबके साथ बागपत निरंतर आगे बढ़ रहा है और बदल रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर यही भाव उभरकर सामने आया कि उत्तर प्रदेश दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली विकास यात्रा का प्रतीक है। बागपत ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उत्तर प्रदेश अब देश के ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित भारत लक्ष्य प्राप्ति में योगदान देने को आगे बढ़ रहा है।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×