Spread the love

बागपत में 19 से 21 नवंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव, सांसद ने की तैयारियों की समीक्षा

नए युवा खिलाड़ियों को मंच देगा सांसद खेल महोत्सव, बागपत की खेल संस्कृति को मिलेगी पहचान

सांसद खेल महोत्सव कोर कमेटी की बैठक में सांसद ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दिव्यांग और महिला खिलाड़ियों की भागीदारी पर विशेष जोर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी होंगे खेल

बागपत, 08 नवंबर 2025। सांसद खेल महोत्सव 2025 को लेकर बागपत लोकसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की अध्यक्षता में सांसद खेल महोत्सव कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, प्रतिभागियों के पंजीकरण, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद ने कहा कि यह खेल महोत्सव जनपद की युवा शक्ति, खेल प्रतिभा और सामुदायिक सौहार्द का महाउत्सव होगा जिसका उद्देश्य है कि गांव-गांव से खिलाड़ी आगे आएं, खेल की भावना को अपनाएं और मंडल तथा राज्य स्तर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करें। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि जनपद बागपत की पहचान यहां की युवा आबादी है जिसमें अपार खेल प्रतिभा है। इसी प्रतिभा को संगठित मंच देकर आगे लाना आवश्यक है ताकि पूरा प्रदेश और देश देखे कि बागपत खिलाड़ियों का जनपद है।

सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन 19 से 21 नवंबर तक बड़ौत स्थित जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में किया जाएगा। सांसद ने कहा कि यह महोत्सव जनपद में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रचार-प्रसार इस तरह से हो कि कोई भी खिलाड़ी सूचना के अभाव में प्रतियोगिता से वंचित न रहे।

परियोजना निदेशक राहुल वर्मा ने बैठक में तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि मैदान की लेवलिंग, खेल उपकरणों की उपलब्धता, खिलाड़ियों के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं, मेडिकल सहायता, पेयजल सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था जैसे कार्य तेज गति से चल रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्धारित समय के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।

सूचना विभाग द्वारा सोशल मीडिया प्रचार की योजना प्रस्तुत की गई। इन्फ्लुएंसर, स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों और युवा समूहों के सहयोग से अधिक से अधिक युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सांसद ने निर्देश दिया कि खेल स्टेडियम, पंचायत भवन, स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

सांसद ने जिला क्रीड़ाधिकारी अमित कुमार को निर्देश दिया कि नए खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि कई प्रतिभाएं अवसर न मिलने के कारण पीछे रह जाती हैं, यह महोत्सव उन प्रतिभाओं को पहचान देने का मंच बने।

ग्राम प्रधान फैजपुर निनाना प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने सुझाव दिया कि जनपद में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, कोचों, युवा स्वयंसेवकों और सामाजिक योगदान करने वाले नागरिकों को महोत्सव में सम्मानित किया जाए जिसके क्रम में सांसद ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विवेकानंद यूथ अवॉर्डी अमन कुमार ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में खेल स्पर्धाओं को लेकर अत्यधिक उत्साह है और सोशल मीडिया पर नियमित प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव ऑनलाइन पोर्टल SansadKhelMahotsav.in पर युवा पंजीकरण कर सकते है।

सांसद ने दिव्यांग खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि खेल किसी भी तरह की शारीरिक सीमा को नहीं देखता, खेल मन और आत्मविश्वास की शक्ति है, इसलिए दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सभी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का समान अवसर दिया जाए। महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है। उन्हें सही मंच मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सक्षम हैं।

महोत्सव में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य खेल इस प्रकार होंगे: एथलेटिक्स, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, कुश्ती, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्सा-खींच और शूटिंग। सभी खेलों में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। महोत्सव में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100 मीटर दौड़ और रस्सा-खींच प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। वहीं दिव्यांग खिलाड़ी सभी खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेंगे।

सांसद ने कहा कि एक सफल खेल कार्यक्रम सौ नए खिलाड़ियों को जन्म देता है और हजारों युवाओं को फिटनेस और अनुशासन की ओर प्रेरित करता है। बागपत में सांसद खेल महोत्सव उत्कृष्टता और एकता का प्रतीक होगा। हर खिलाड़ी जो भाग लेगा, वह सम्मान लेकर जाएगा और आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्राप्त करेगा।

जिला युवा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि माय भारत यूथ क्लबों के माध्यम से गांव-गांव तक सूचना पहुंचाई जा रही है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों सोनू कुमार और हरीश मिश्रा ने कहा कि सभी मंगल दलों को प्रतियोगिता की पूर्ण जानकारी दे दी गई है। शारीरिक शिक्षा अध्यापक विजय कुमार सिंह ने सभी तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में कोर कमेटी के सदस्य रोहित धनकड़, शारीरिक शिक्षा अध्यापक विजय कुमार सिंह, विशाल राय, भूपेंद्र सिंह, विवेकानंद यूथ अवॉर्डी अमन कुमार, जसविंद्र आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×