Spread the love

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सेवा पर्व के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा प्रभागीय वन विभाग

बागपत दिनांक 24 सितंबर 2025 — सेवा पर्व के अवसर पर जिला गंगा समिति एवं प्रभागीय वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण कर किया और उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि “पेड़-पौधे केवल ऑक्सीजन का ही स्रोत नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली और संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा हैं।” उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वृक्षारोपण को जीवन का हिस्सा बनाएं और सभी महत्वपूर्ण अवसरों पर जीवन का प्रतीक पौधा लगाया जाए।

जिलाधिकारी ने बच्चों को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यालय स्तर से ही पर्यावरण संरक्षण की आदतें विकसित करनी होंगी। उन्होंने ‘एक छात्र–एक वृक्ष’ का संकल्प दिलाया और पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूली बच्चों ने “पेड़ लगाओ–पर्यावरण बचाओ”, “हरियाली है खुशहाली” जैसे नारों के साथ रैली निकाली। इसके अलावा प्रतिभागियों ने शपथ ली कि वे न केवल पौधे लगाएंगे बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संजोएंगे।

सेवा पर्व के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें नीम, पीपल, अशोक, अमलतास और अन्य छायादार व औषधीय प्रजातियों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनपद के सभी ब्लॉकों एवं विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हरियाली सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गंगा की निर्मलता और पर्यावरण की शुद्धता कायम रह सकती है। उन्होंने इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देगा।

सेवा पर्व के अंतर्गत जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बागपत वन प्रभाग द्वारा इसके लिए विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है।

आगामी कार्यक्रमों में विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान, चित्रकला प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आगामी प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं: विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली (25 सितंबर), प्राथमिक विद्यालय, हमीदाबाद (26 सितंबर), नगर पालिका परिसर, बड़ौत (27 सितंबर), तहसील परिसर, बड़ौत (28 सितंबर), तहसील परिसर, खेकड़ा (29 सितंबर), पूर्वी यमुना नहर किनारे, बड़ौत (30 सितंबर), सर्वोदय अस्पताल, टटीरी (01 अक्टूबर), और स्याद्वाद कॉलेज, बागपत (02 अक्टूबर)।

इन कार्यक्रमों का संचालन क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रवण कुमार और सुनेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना अभियान की सफलता संभव नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं। सेवा पर्व जिले में न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है, बल्कि लोगों में सामुदायिक जिम्मेदारी और हरित वातावरण के निर्माण की भावना भी जागृत कर रहा है। इस अवश्य पर एसडीएम अमरचंद वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है। #ias #divyamittal #Resignation

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×