जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन आज, स्थापना के श्रेय का वास्तविक हकदार कौन?शिलान्यास के ठीक चार वर्ष चार महीने और तीन दिन बाद होने जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन आज 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों जेवर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की दशा और दिशा को बदल देने की संभावनाओं वाले इस हवाई अड्डे के प्रथम चरण का औपचारिक उद्घाटन हो जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर ने जहां अंतिम रूप दे दिया है वहीं उद्घाटन के बाद होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां की हैं।पच्चीस वर्ष पहले अतिपिछड़े समझे जाने वाले जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर क्षेत्र को कल हवाई उड़ान जैसे अत्याधुनिक यातायात के एक ठिकाने का उपहार मिल जाएगा। इस हवाई अड्डे के निर्माण में महज चार वर्ष चार महीने और तीन दिन का समय लगा जो देश में बने किसी भी अन्य हवाई अड्डे के मुकाबले बेहद कम है परंतु इसे जेवर में स्थापित होने के लिए पच्चीस छब्बीस साल लग गए।2001 में खुर्जा लोकसभा क्षेत्र जो अब गौतमबुद्धनगर हो गया है, के तत्कालीन भाजपा सांसद अशोक प्रधान दावा करते हैं कि यह हवाई अड्डा उनके आग्रह पर जेवर में बनना तय हुआ था।उस समय गौतमबुद्धनगर जिले का हिस्सा होने के बावजूद नोएडा ग्रेटर नोएडा से जेवर पहुंचने के लिए दिल्ली हरियाणा होकर जाना पड़ता था।बकौल अशोक प्रधान उन्होंने इस क्षेत्र के अति पिछड़ेपन को दूर कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से यहां एयरपोर्ट बनाने की मांग की थी। प्रधानमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र को जेवर में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि समय की धूल पूर्व में किए गए प्रयासों को धुंधला या अदृश्य कर देती है। इसका एक जीता-जागता उदाहरण नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे भी है जिसका शिलान्यास भी अशोक प्रधान ने किया था जो सरकारी अभिलेखों में दर्ज है परंतु अब वहां पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नाम का शिलापट्ट लगा है। वर्तमान में जेवर एयरपोर्ट का सर्वाधिक श्रेय कौन ले रहा है? एयरपोर्ट के चारों ओर जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के होर्डिंग लगे हैं। कभी इसके लिए वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा को श्रेय दिया जाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवश्य इस हवाई अड्डे की यहां स्थापना के श्रेय के वास्तविक हकदार हैं जिन्होंने पिछली सरकारों के समय कभी टूंडला और कभी आगरा के बीच झूल रहे इस हवाई अड्डे को वापस जेवर में बनाने का न केवल ठोस प्रस्ताव केंद्र को भेजा बल्कि उसे धरातल पर भी उतार दिया। हालांकि कल उद्घाटन होने के बावजूद यहां से उड़ानें शुरू होने में अभी एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है जो प्रत्येक एयरपोर्ट के लिए सामान्य बात है परंतु दिल्ली से मात्र एक घंटे की दूरी पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर स्थापित इस हवाई अड्डे से क्षेत्र के भौतिक विकास को ऊंची उड़ान मिलने की पूरी संभावना है। संभवतः इसीलिए आज सुबह इंद्रदेव ने भी हल्की बौछोरों के साथ अपनी प्रसन्नता प्रकट की।

जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन आज, स्थापना के श्रेय का वास्तविक हकदार कौन?शिलान्यास के ठीक चार वर्ष…

जेवर एयरपोर्ट से बदलती नजर आएगी बागपत की तस्वीर, विकास को मिलेगी नई उड़ान

खेती से कारोबार तक सभी क्षेत्रों में दिखेगा असर, ‘लोकल से ग्लोबल’ बनेगा बागपत दो एयरपोर्ट के बीच बागपत बनेगा…

सारे देश में सब कुछ नकली ही बन रहा है सरकार और सरकारी अधिकारियों को मोटा कमीशन मिलता है, चंदा मिलता है ये सरकार और देश का कानून समाप्त हो चुका है सरकार में इनके खिलाफ कानून बनाने की हिम्मत नही है देश में नकली चीजों का प्रयोग करके रोज लोग मर रहे है सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता एक नेता 5 वर्ष में करोड़ पति बन जाता है कोनसा खजाना मिल जाता है देश के खजाने को पीढ़ी दर पीढ़ी मुफ्त खाते है देश फिर से ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ जा रहा है देश को कर्ज में डूबो दिया है 80 करोड़ लोग सब तरह से समर्थ होते हुए भी 5 kg अनाज का इंतजार करते है लोगो के हाथो से काम छीन लिया, रोजगार छीन लिया, नकली चीजों ने स्वास्थ्य छीन लिया फिर भी विश्व गुरु बनने का सपना देख रहे है अब तो हम किसी भी चीज को खाते हुए भी डरने लगे है, भगवान ही सद बुद्धि दे।

सारे देश में सब कुछ नकली ही बन रहा है सरकार और सरकारी अधिकारियों को मोटा कमीशन मिलता है, चंदा…

बागपत मे बियर पर बवाल! 10 रूपये की ओवररेटिंग का विरोध किया तो दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों की कर दी बरसात

बागपत ::- बागपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 10 रुपये की ओवररेटिंग का विरोध…

मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड के संकेत, 17 अक्तूबर से बढ़ जाएगी सुबह-शाम की सर्दी

लखनऊ ::- प्रदेश में मानसून की विदाई का समय आ चुका है। पूर्वांचल के कुछ जिलों को छोड़ दें तो…

सीएम योगी बोले एक रहेंगे तो अनेक होंगे, बटेंगे तो कटेंगे, भविष्य में बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए रहें तैयार

लखनऊ ::- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हथियाराम मठ परिसर में प्रबुद्धजन संवाद संगम में विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने…

बागपत मे भाकियू ने प्रताप गुर्जर को फिर सौंपी एक साल के लिए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

बागपत ::- चौधरी प्रताप गुर्जर ने 17 साल तक भाकियू जिलाध्यक्ष पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था।…

किशोरी से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हाथ जोड़ा मिन्नतें की फिर भी नहीं माने आरोपी

लखनऊ ::- लखनऊ में एक घिनौनी हरकत हुई है। बाग में मौजूद चार युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक…

हरित प्राण ट्रस्ट :: विलुप्त पक्षियों की वापसी के लिए घोंसले लगाने की पहल

बड़ौत ::- हरित प्राण ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को तहसील में पक्षियों के आश्रय के लिए मुहिम शुरू की…

हाईकोर्ट का निर्देश :: रामभद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो हटाएं मेटा, गूगल और यूट्यूब, 48 घंटे का दिया समय

लखनऊ ::- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया में चल रहे हर तरह…

You missed

×