ब्रेकिंग
अयोध्या।
12 दिसंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज।
अखिलेश के दौरे से पहले अयोध्या के मणिराम दास छावनी में संतों की बड़ी बैठक हुई थी।
संतों ने मुलायम सिंह यादव द्वारा कारसेवकों पर गोली चलवाने के मामले में अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की।
संतों के विरोध के बाद सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पलटवार किया।
पवन पांडे ने संतों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कोई गोली नहीं चलवाई थी।
उन्होंने दावा किया कि बैठक करने वाले सभी संत-महंत समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के साथ हैं।
पवन पांडे बोले- सभी संत-महंतों का आशीर्वाद अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ है।
उन्होंने दावा किया कि संत-महंत चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें।
संतों के विरोध पर तंज कसते हुए पवन पांडे ने कहा- बाहर दिखावे में कुछ मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।
संतों के विरोध और पवन पांडे के पलटवार के बाद 12 दिसंबर के अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी माहौल गरमा गया है।