
08 जुलाई 26 ,

12 बजे गांव कार्लूप चौक मढ जम्मू नॉर्थ में हमारे भारत देश की आन बान और शान सेना के बलिदानी bravehearts नाइक राहुल शर्मा जी का 4th श्रद्धांजलि समारोह रखा गया। ईनो ने भारत देश की रक्षा करते हुए केरन सेक्टर श्रीनगर में अपने प्राणों की आहुति दी थी।


इस मौके पर भूत पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और श्रद्धांजलि अर्पित कर सैल्यूट किया। हम सब लगातार मान सम्मान करते हुए आ रहे हैं, इस के साथ साथ 7 डोगरा रेजिमेंट के सीनियर जेसीओ तथा बहादुर जवानों ने भी श्रद्धांजिल अर्पित की , तथा स्थानीय विधायक सुरिंदर कुमार जी, कर्नल रवैल सिंह जी, पूर्व डीडीसी मेंबर मढ हमारे भाई बलबीर लाल जी , साथ ही युवा पीढ़ी, गांव के गणमान्य लोगों ने भी सैल्यूट दे कर मान सम्मान किया।




तरसीम मन्हास अध्यक्ष भूत पूर्व सैनिक जम्मू कश्मीर एवम् जय हिंद फाउंडेशन ने कहा आप सब को पता ही है कि कारगिल विजय दिवस के बलिदानियों का श्रद्धांजलि समारोह भी शुरू हो चुका है इस महीने से, हम लगातार स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आ रहे हैं , हम सब का फ़र्ज़ बनता है कि ऐसे समारोह में सभी लोगों ने भी हिस्सा ले कर सैल्यूट करना चाहिए, देखने में आ रहा है कि बहुत कम लोग होते हैं, खासकर गांवों के, या फिर जागरूकता नहीं है, इस के ऊपर भी मंथन करना चाहिए, मेरी अपील है थोड़ा समय जरूर निकाले। उनका गौरव बढ़ाएं तथा बलिदानियों के परिवारों का भी मनोबल ऊंचा करे जे में निवेदन करता हूं।
बाकी राहुल शर्मा जी के माता तथा परिवार जनों को शत शत नमन एक बार फिर से हमारी कोर कमेटी मेंबरों की तरफ से। आए हुए सभी साथियों का धन्यवाद तथा आभार।
भारत माता जी के नारे के साथ प्रोग्राम को सम्पन्न किया गया।