गाजियाबाद (चित्तौड़ा)।
राष्ट्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह बिड्डी के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री के.सी. त्यागी जी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर श्री के.सी. त्यागी जी द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में
- चौधरी चरण सिंह जी के संघर्ष और विरासत का स्मरण
अपने संबोधन में श्री के.सी. त्यागी जी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज़ को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। उन्होंने अपने संघर्ष और सिद्धांतों के बल पर राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को अनेक राज्यों तक पहुंचाया तथा मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में किसानों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने चौधरी साहब के जीवन के अनेक प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित कार्यकर्ता भावुक और गौरवान्वित हो उठे। - पार्टी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जयंत चौधरी
राष्ट्रीय लोकदल विधायक दल के नेता, संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं आश्वासन समिति के अध्यक्ष श्री राजपाल बालियान ने कहा कि जिस संगठन की मजबूत नींव चौधरी चरण सिंह जी ने रखी, उसे स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों, युवाओं और ग्रामीण समाज की आवाज़ को मजबूती से बुलंद कर रहे हैं। - किसानों को संसद तक पहुंचाने का श्रेय चौधरी चरण सिंह जी को
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता श्री बीरपाल मलिक जो ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों को केवल अधिकार ही नहीं दिलाए बल्कि उन्हें संसद और सत्ता के केंद्र तक पहुंचने का मार्ग भी दिखाया। किसानों के हित में उनके योगदान के कारण ही आज पूरा देश उन्हें भारत रत्न के रूप में सम्मान देता है। - जयंत चौधरी जी के नेतृत्व को मजबूत बनाने का आह्वान
एमएलसी श्री योगेश नौवहार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत बनाएं तथा चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें। - लोकदल हमेशा कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज़ रहा है
कार्यक्रम के आयोजक एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने कहा कि जिसकी आवाज़ कहीं नहीं सुनी जाती, उसकी आवाज़ राष्ट्रीय लोकदल में सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक मालिक बनाया और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी ने किसानों के हितों के विरुद्ध बनने वाले गन्ना नियंत्रण कानून को रुकवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि हाल के समय में भी गन्ना नियंत्रण कानून के प्रस्ताव से खांडसारी एवं गुड़ उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी ने सरकार को इस कानून के दुष्प्रभावों से अवगत कराया, जिसके बाद सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया और किसानों तथा गुड़ उद्योग से जुड़े लाखों परिवारों को राहत मिली।
प्रमुख नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय पाल सिंह, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया, योगेंद्र पतला, कुंवर अयूब अली, टीम आरएलडी के पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी,सहकारिता प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार खोखर जी, एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी जी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर भूपेंद्र राठी जी, बिट्टू खंजरपुर जी, आजाद प्रमुख, नेताजी आश मोहम्मद जी, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष अरुण शर्मा जी, देवेंद्र पतला जी, तेजवीर दबाना जी, हापुड़ पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रधान जी, नानक चंद शर्मा जी, योगेश फफराना जी, अनुराग प्रधान जी भदोला, शाहिद प्रधान जी, तसव्वर प्रधान की नाहल, अनेक वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण चौधरी भूलन ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की।
हजारों कार्यकर्ताओं की रही ऐतिहासिक भागीदारी
स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में मुख्य रूप से
विजेंद्र सिंह योगेंद्र सिंह जय प्रकाश प्रमोद सतेंद्र कुमार वेद प्रकाश सिंह तोमर
राकेश मित्तल , इज़राइल, फरदीन, सहरवां ख़ान विनीत, नितिन टोनी कुमार, अमित कुमार अरूद, आसिद ,आसिफ़ ,म यूनुस मैमुद्दीन साजिद ख़ान दानिश मुस्किम रवि पालीवाल ऋषिपाल सिंह जुगेंद्र सिंह सुदेश कुमार कुशलपाल सिंह उम्मेदपाल सिंह राधे श्याम, माने राम वीर सिंह चौहान सिंह चेयरमैन मुक़द्दम म तल्लीब साबिर जुबैर सफ़ाकत तालिम इज़राइल रिहान सलमान समीर सोएब जिशान सहवेज अशरफ़ अमजद कलवा मुद्दू गुड्डू कुरकन उस्मान अयान राजवीर सिंह विनोद कुमार अरुण शर्मा महेश जाटव सोनू सतपाल चौधरी सुरेंद्र चौधरी जुनैद चौधरी विश्देश दुहाई अर्जुन चौधरी हाजी तौहीद नेता जी रहिसु महेश जाटव विजय सिंह जाटव बबलू मुसीद जान मो आयत शारुख फरहान सोनू जयपाल मनोज चौहान विनोद कुमार मसोटा सुशील सिंह सतवीर बबलू मुदित सिंघल ऋषभ सिंघल सुभाष सिंघल राजवीर नरेंद्र जगत सिंह सिखवीर सिंह प्रकाश चंद सुखबीर ढींढर जगदीश गौतम धर्मवीर रामपाल विनोद चौधरी पिंटू चौधरी मनोज चौधरी रमेश चौधरी धर्मेंद्र सिंह गौरव कुमार ललित कुमार गंगाराम कश्यप मुस्तफा मछरी शमशेर जय भगवान प्रिंस समयपुर सलीम नेता जी सलीम सयाना जुनैद चौधरी जावेद सलीम ज़ैद कृष्णपाल इंद्रजीत सचिन चौधरी विपिन कुमार राजेश चौधरी तनुज देवेंद्र अभिषेक शर्मा आयुष गर्ग संस्कार चौधरी दीपक मूर्तिलाल सतपाल राजेंद्र सतवीर आदेश शर्मा गप्पू ज़ैद चौधरी दिनेश चौधरी रवि बाल्मीकि सिद्धार्थ भूपेन्द्र सिंह राजदीप गोलू चिकारा शांतनु चिकारा अनिल डागर रूपेश चौधरी मनोज कुमार शर्मा चांदवीर जतन सिंह रवि शर्मा इंद्रपाल जगपाल सहजाद हसन विकास हमज़ा तालिब अलीजान गुलज़ार ओमिंदर भोपाल ग़ज़ब सिंह मुकेश कुमार सोनू शर्मा काजिम ज्वारस अली छत्रपाल शमसाद औरंजेब छोटू क़ुबान जुनैद कैफ़ ज़ैद फ़रदीन साँवर नरेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह वीरेंद्र गुलबीर चमन लाल राजकुमार वेदपाल दीपक कल्लू महावीर सिंह नेकपाल शर्मा नवीन कुमार राहुल चौधरी राजेश मास्टर जी विनय शर्मा के पी सिंह नंदकिशोर त्यागी दामोदर सिंह प्रेमबीर अनुज अंकुश पिंटू राजीव राठी महिपाल सिंह दिलावर सिंह सतवीर सिंह जीतेंद्र सिंह विजेंदर सिंह सुदेश राठी जगतपाल सिंह परमाल सिंह सुरेंद्र सिंह ओमपाल सिंह राम रतन अशोक अंकुश तेवतिया विजय पाल सिंह धीर सिंह देवेंद्र कुमार जुगेंद्र सिंह संजीव कुमार प्रमोद कुमार नरेंद्र कुमार
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, किसान हितों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
जय रालोद!
जय जयंत चौधरी