Spread the love

बागपत बड़ोत. 10.9.25।
पिछले तहसील दिवस पर डीएम महोदया बागपत को साप्ताहिक मार्केट बंदी के सन्दर्भ में दिए ज्ञापन का नहीं दिखा असर।
आज बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के दिन बड़ौत का मार्केट आम दिनों की तरह गुलजार।
नही मिलता श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश।
इसके विरोध में पिछले तहसील दिवस पर प्रदर्शन कर डीएम महोदया को सौपा था ज्ञापन।
बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन बागपत के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा कानूनी सलाहकार शिक्षक नेता जितेन्द्र तोमर ने।
तब डीएम महोदय ने मौके पर सहायक श्रमायुक्त बागपत गोविंद यादव को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
न तो गोविंद यादव और न ही उनके सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार भदौरिया मौके पर साप्ताहिक मार्केट बंदी बुधवार के दिन आज निरीक्षण को नहीं आए
उनकी मिली भगत से आज बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के दिन बड़ौत का मार्केट गुलजार।
इससे नाराज हो कर आज फीर सिनियर सीटीजन समाज सेवी सेवा निवृत्त प्रवक्ता
एवं कानूनी सलाहकार बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन बागपत ने तहसील कार्यालय बड़ौत में प्रदर्शन कर एस डीएम महोदय भावना सिंह को ज्ञापन सौंपा।
मांग की कि निरीक्षण करने नहीं आने वाले श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार भदौरिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएं।
जो दुकान दार चलान कटने के बाद भी बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के दिन दुकान खोल रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएं।
एस डी एम महोदया ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पिछले चार-पांच साल से ज्ञापन दर ज्ञापन सौंपा जा रहा है धरनें प्रदर्शन किये जा रहे हैं बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन बागपत द्बारा लेकिन प्रशासन व्यापारियों के दबाव में किसी भी आदेश किसी भी ज्ञापन पर कार्रवाई करने में असमर्थ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×