Spread the love

बागपत 8 सितंबर 2025—“मेरा युवा भारत” बागपत द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से क्षेत्रीय ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान, बागपत में एक
दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए 50 युवाओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों को इन योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने गाँवों व समुदायों में जागरूकता फैलाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी सरूरपुर डॉ. सतेंद्र शर्मा ने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना गरीब एवं ज़रूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच है। वहीं, नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना के प्राचार्य डॉ. सत्यवीर सिंह ने नई शिक्षा नीति और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान और रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान करेंगी।
संस्थान के निदेशक श्री योगेंद्र ने युवाओं को बैंकिंग सेवाएं, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार एवं संस्थान की लेखाकार श्रीमती आंचल श्योरान भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक नितीश, गुलफशा, शिवम, दानिश, राहुल, शादाब और सुषमा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×