Spread the love

आज भले इस चेहरे को करोड़ों लोग पहचानते हैं लेकिन इनके यहां तक पहुंचने की यह यात्रा काफी संघर्ष भरी रही है। यही कारण है कि इनके द्वारा निभाए गए हर किरदार में वह अपने आप को भूलकर किरदार को जीवंत कर देते हैं। ओर एक यही कारण हे जिससे लोग इनको खूब पसंद करते है।

आपको बता दे जसपाल शर्मा को बचपन से ही अभिनय का शोक था। समय रहते इन्हें अहसास हुआ कि ऊंचा मुकाम हासिल करना है तो नैनीताल को पीछे छोड़ना पड़ेगा। तब यह लगभग नौ वर्षों तक स्टेज शोज करने के बाद दिल्ली चले गए।
दिल्ली पहुंचने के बाद ये वहां भी थिएटर करने लगे और इसी दौरान इन्हें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ “कथा एक कंस की” नाटक में अभिनय करने का भी मौका मिला।

इसके बाद धीरे–धीरे रास्ते खुलते गए और यह उन रास्तों पर चलते हुए नाटकों से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंच गए। साल 2015 में बॉलीवुड के अभिनेता इरफ़ान खान के साथ तलवार फिल्म में काम करने का अवसर मिला और फिर वहां से इन्होने पीछे नहीं देखा। और आज जसपाल शर्मा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

बॉलीवुड में काम करने के साथ ही करीब दो साल से जसपाल शर्मा सोशल मीडिया के सबसे बेस्ट चैनल नजरबट्टू के साथ राइटर और अभिनेता के रूप में जुड़े हैं। नजरबट्टू की विडियोज में इनका अभिनय इतना शानदार है कि एक बार वीडियो प्ले हो गई तो फिर उसे अधूरा छोड़ने का मन नही करता।

कुल मिलाकर जसपाल शर्मा की यह सफलता न केवल उत्तराखण्ड बल्कि देशभर के हल्द्वानी जैसे छोटे-छोटे शहरों में बड़े-बड़े सपने देख रहे युवाओं लिए प्रेरणादायी है। आज जसपाल शर्मा को उनके अभिनय के कारण करोड़ों लोग उन्हें पसंद करते हैं। 💐

fblifestyle

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×