Spread the love

दिल्ली सहारनपुर बागपत बड़ौत 1 मई 2026
बताया जा रहा है कि बागपत में तैनात एक डूडा कर्मी विक्रांत कुमार की महिला मित्र राखी कश्यप ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ऊपर फोटो मृतक राखी कश्यप की बताई जारही है

बागपत में तैनात डूडा कर्मी की महिला मित्र ने गोली मारकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद युवती के साथियों ने उसे भी मार डाला और उसका शव सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर नौगांवा में लाकर फेंक दिया था।

बताया जाता है कि पुलिस पूछताछ में युवती की हत्या करने वाले उसके एक युवक ने कई अहम जानकारियां दी। देर रात तक भी पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी रही।

बागपत में डूडा में तैनात 37 वर्षीय विक्रांत कुमार निवासी प्रयागराज 16 अप्रैल को लापता हो गए थे। उनकी पत्नी ने बागपत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विक्रांत का शव 17 अप्रैल को बडगांव थाना क्षेत्र के हसनपुर लौटनी स्थित नहर में प्लास्टिक के बोरे में हाथ बंधा हुआ पड़ा मिला था। शिनाख्त ना होने पर पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया था। शव पर गोली के निशान भी थे। वहीं मंगलवार की शाम को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर नौगांव में एक युवती का शव पुलिस को पड़ा मिला था।

उसके गले पर चाकूओं के निशान भी थे। सहारनपुर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि राखी निवासी खामपुर बागपत विक्रांत कश्यप से शादी करना चाहती थी। इसको लेकर बागपत में एक पार्टी भी हुई थी। जिसमें विक्रांत के अलावा राखी कश्यप उसके दोस्त सुधारस चौहान, चौहान एंक्लेव व कपिल चौहान पुराना कस्बा बागपत भी थे।
मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में विवाद इतना बढ़ गया कि राखी ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने पुरुष मित्र विक्रांत को गोली मार दी।

सच्चाई अभी साफ नहीं लगती बताया जाता है कि इसके बाद तीनों विक्रांत के शव को सहारनपुर लेकर आए। यहां तीनों ने मिलकर उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद प्लास्टिक के बोरे में विक्रांत के शव को डालकर चादर से उसके हाथ बांध दिए थे। मामले को छिपाने के लिए सुधारस व कपिल ने एक और खौफनाक साजिश रची।

बताया जाता है कि पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपित सुधारस चौहान को डर था कि उनका राज खुल जाएगा। ऐसे में उसने कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी कश्यप को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रजापुर नौगांव स्थित एक फार्म हाउस पर ले जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी और बाद में शव को नौगांव के जंगलों में फेंक दिया।
सोमवार की देर रात 12 बजे पुलिस को अज्ञात शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। जिस पर एसएसपी अभिनंदन, एसपी देहात मयंक पाठक भी मौके पर पहुंचे थे।

राखी कश्यप के शव के पास पुलिस को चौकर का प्लास्टिक का बोरा व रस्सी भी पड़ी हुई मिली थी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपितों ने चौकर के बोरे में राखी के शव को डाला और उसके बाद जंगल में लाकर फेंक दिया होगा।

मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था। एक आरोपित को लेकर हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। वहीं मुख्य आरोपित सुधारस की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रयास जारी है। इसके लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
बताया जाता है कि अभी तक पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर और कुछ अखबारों में भी खबर कुलसी की चल रही है। जैसे ही जानकारी पुलिस की तरफ से आएगी सजा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कहा जा रहा कि लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रमाशंकर मुख्य रूप से शामिल पाए गए हैं। ये सभी दान राशि गिनने और रखरखाव की ड्यूटी से जुड़े थे। सूत्र कह रहे सभी ने चोरी कुबूल कर ली है और उनकी निशानदेही पर अब तक 2.98 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। जांच में कुल 8 करोड़ रुपये से अधिक के हेरफेर के संकेत मिले हैं।ये तो ट्रस्ट की तरफ़ से अघोषित सूचना पत्रकारों को दिया गया है ये असली को बचाने का मामला लगता हैबड़े षड्यंत्र की आशंकापांचों आरोपी पकड़े जाने के बावजूद यह सवाल बना हुआ है कि इतने संवेदनशील स्थान से लगातार रकम गबन होती रही और लंबे समय तक किसी का ध्यान नहीं गया। सूत्रों का कहना है कि इस पीछे किसी बड़े व्यक्ति की शह हो सकती है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह व्यक्ति राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा है या किसी अन्य विभाग से।

sbobet88

×