Spread the love

➡लखनऊ- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, मेस में खराब खाना खाने से छात्रा की मौत का आरोप, यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, महिला छात्रावास में खराब भोजन खाने से मौत, मृतक छात्रा अनामिका वाराणसी की रहने वाली थी, गुस्साए छात्रों ने कुलपति आवास का किया घेराव, आशियाना में यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं का हंगामा

➡लखनऊ- माल थाना क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप, बिजली जाने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित, रहीमाबाद ट्रांसमिशन से आने वाली केबल में फॉल्ट, सेखवापुर के पास मंगलवार सुबह आई खराबी, 9 घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही, एक-एक घंटे की बिजली से उपभोक्ता परेशान

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुनी समस्याएं, आवास पहुंचे प्रदेश के कोने-कोने से फरियादी, जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्या निस्तारण, अफसरों को तत्काल समस्या निस्तारण के निर्देश, गुजरात में PM मोदी की नीतियों की जीत- पाठक, बंगाल में BJP की प्रचंड जीत होगी- ब्रजेश पाठक

➡वाराणसी- पीएम मोदी के दौरे का आज दूसरा दिन, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे पीएम, BLW गेस्ट हाउस से कुछ देर में रवाना होंगे, स्वागत के लिए इकट्ठा हुए बीजेपी कार्यकर्ता, PM के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, 12 किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंचेंगे पीएम, पुष्प वर्षा कर पीएम का स्वागत करेंगे कार्यकर्ता

➡आज़मगढ़- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, लाठी-डंडा और चाकू से हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दो सगे भाई गंभीर घायल, भर्ती, पीड़ित ने मुबारकपुर थाने में दी तहरीर, 7 लोगों पर नामजद मुकदमा, एक अरेस्ट, सठियांव चौराहे के पास का मामला

➡लखीमपुर- लखीमपुर में पत्नी ने करवाई पति की हत्या, मितौली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था पति गणेश, प्रेमी से गोली मरवाकर पति की हत्या कराई, मामले में पत्नी संध्या, प्रेमी, साथी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद हुआ

➡गोरखपुर- पुलिस-अन्तर्जनपदीय बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश घायल, तीन साथी गिरफ्तार, सोनार से छीने गए जेवर नगद बरामद, दो तमंचा, कारतूस और 2 बाइकें बरामद, ज्वैलर्स की दुकान से जेवर लेकर भागे थे, दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे, 20 ग्राम सोने के जेवर लेकर हुए थे फरार, गोला क्षेत्र के चीनी मिल के पास मुठभेड़

➡हापुड़- गंगा एक्सप्रेसवे का आज होगा शुभारंभ, हापुड़ से भी होते हुए गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 29 गांवों को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया, हापुड़ में भी उद्घाटन पर कार्यक्रम होगा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहेंगे मौजूद

➡इटावा- नवजीवन हॉस्पिटल में मारपीट का मामला, पीड़िता सोनी राजपूत ने वीडियो बनाया, कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी, इंसाफ नहीं मिला तो दे दूंगी जान- पीड़िता, सिविल लाइन के लुहन्ना चौराहा का था मामला

➡झांसी- भाई की शादी में जा रही बहन की मौत, कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, पति-मासूम बेटा घायल, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हुई, घटना से शादी के घर में छाया मातम, उल्दन थाना के रतौसा तिगैला की घटना

➡वाराणसी- काशी विश्वनाथ मंदिर रवाना हुए पीएम मोदी, पुलिस लाइन चौराहे से होकर गुजरा काफिला, चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत, थोड़ी देर में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम

➡संभल- लोहा व्यापारी के यहां GST रेड का मामला, रोहतास आयरन एंड एग्रीकल्चर स्टोर पर रेड, जांच में 2.15 करोड़ रुपये के स्टॉक में अंतर, चोरी पकड़े जाने पर व्यापारी ने भरा हर्जाना, व्यापारी ने 44.14 लाख रूपये कराए जमा, 24 घंटे से भी ज्यादा देर चली थी छापेमारी, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡बागपत- बागपत में लगातार तीसरे दिन भी हत्या, गली में बच्चा खिला रहे दिव्यांग का मर्डर, मृतक के परिजन भी गंभीर रूप से घायल, पड़ोसियों के साथ हुआ था मामूली झगड़ा, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, पुलिस फरार हमलावरों की तलाश मे जुटी, बागपत कोतवाली के सरूरपुर कलां की वारदात

➡ऊधम सिंह- नगर जिले में अवैध वसूली का मामला गरमाया, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उठाया मुद्दा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी से मुलाकात, डंपर चालकों से वसूली का आरोप, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग, जांच जारी, जल्द होगी कार्रवाई- एसपी

➡दिल्ली- दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, आंधी का अलर्ट, IMD ने धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया, दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से बारिश जारी, दिल्ली में मौसम ने ली करवट, गर्मी से राहत, तापमान में हल्की गिरावट, गर्मी से मिली राहत

➡कोलकाता- पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी, 142 सीटों पर 1448 उम्मीदवार मैदान में, बंगाल चुनाव में पहली बार NIA की तैनाती, हिंसा रोकने के लिए पहली बार NIA भी तैनात, CISF, SSB, ITBP के जवानों का भी सुरक्षा घेरा, दूसरे चरण में सुरक्षा के बहुत सख्त इंतजाम, पहले चरण में करीब 93% मतदान हुआ था, कोलकाता में सेंट्रल फोर्सेज के 35 हजार जवान

➡ईरान-अमेरिकी मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर, ईरान ने मिडिएटर्स को सूचित किया, समझौते के लिए संशोधित प्रस्ताव से पहले समय मांगा, सुप्रीम लीडर से परामर्श के लिए समय मांगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कहा जा रहा कि लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रमाशंकर मुख्य रूप से शामिल पाए गए हैं। ये सभी दान राशि गिनने और रखरखाव की ड्यूटी से जुड़े थे। सूत्र कह रहे सभी ने चोरी कुबूल कर ली है और उनकी निशानदेही पर अब तक 2.98 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। जांच में कुल 8 करोड़ रुपये से अधिक के हेरफेर के संकेत मिले हैं।ये तो ट्रस्ट की तरफ़ से अघोषित सूचना पत्रकारों को दिया गया है ये असली को बचाने का मामला लगता हैबड़े षड्यंत्र की आशंकापांचों आरोपी पकड़े जाने के बावजूद यह सवाल बना हुआ है कि इतने संवेदनशील स्थान से लगातार रकम गबन होती रही और लंबे समय तक किसी का ध्यान नहीं गया। सूत्रों का कहना है कि इस पीछे किसी बड़े व्यक्ति की शह हो सकती है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह व्यक्ति राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा है या किसी अन्य विभाग से।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कहा जा रहा कि लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रमाशंकर मुख्य रूप से शामिल पाए गए हैं। ये सभी दान राशि गिनने और रखरखाव की ड्यूटी से जुड़े थे। सूत्र कह रहे सभी ने चोरी कुबूल कर ली है और उनकी निशानदेही पर अब तक 2.98 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। जांच में कुल 8 करोड़ रुपये से अधिक के हेरफेर के संकेत मिले हैं।ये तो ट्रस्ट की तरफ़ से अघोषित सूचना पत्रकारों को दिया गया है ये असली को बचाने का मामला लगता हैबड़े षड्यंत्र की आशंकापांचों आरोपी पकड़े जाने के बावजूद यह सवाल बना हुआ है कि इतने संवेदनशील स्थान से लगातार रकम गबन होती रही और लंबे समय तक किसी का ध्यान नहीं गया। सूत्रों का कहना है कि इस पीछे किसी बड़े व्यक्ति की शह हो सकती है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह व्यक्ति राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा है या किसी अन्य विभाग से।

sbobet88

×