Spread the love

बागपत: 28 अप्रैल 2026—
जनपद बागपत में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।
प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत 06 मोडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 01 स्कूल वैन का चालान तथा 02 ओवरलोड वाहनों का भी चालान किया गया। इनमें से एक ओवरलोड वाहन को खनन सामग्री का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा एवं नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन संचालन के दौरान निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×